17 June 2020

हिंदूविहीन मेवात की अंतहीन कथा

मेवात हिन्दुओं की एक अंतहीन कथा...जी हाँ आज हम बात कर रहे हैं उस मेवात की जहाँ पर हिन्दू होना एक गुनाह है. मेवात में लगातार हिन्दुओं का पलायन जारी है. मेवाती हिन्दुओं का आवाज़ उठाने के लिए अब वहां कोई नहीं है. देश की राजधानी दिल्ली से महज़ कुछ हीं किलोमीटर दूर स्थित मेवात का हिन्दू.. आज मुस्लिमों के प्रताड़ना के कारण घुट-घुट कर जी रहा है. रोते-बिलखते हिन्दू आज अपने अस्तित्व की अंतिम मोड़ पर है.

आज मेवाती हिन्दू अपने अंतहीन यात्रा पर है..ऐसे में सुदर्शन न्यूज़ आज हिन्दुओं की आज बन कर ग्राउंड रिपोर्ट का जायजा लिया. आज हम हिन्दुओं के पलायन और पड़तारना के वास्तविक हकीकत से आपको पूरे कार्यक्रम के दौरान रूबरू करायेंगे. हम आपको ये भी बता दें की विश्व हिन्दू परिषद की ओर से मेवात में हिन्दुओं के उत्तपीड़न को लेकर गठीत की गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी हैं...इस रिपोर्ट में रौंगटे खड़े करने वाली बातें सामने आई हैं.


                 विश्व हिन्दू परिषद की रिपोर्ट

रिपोर्ट में हिन्दू उत्पीड़न की कई घटनाओं का जिक्र

पिछले 25 वर्षों में मेवात के 50 गांव हुए हिंदुविहीन

हिन्दुओं के पलायन की वजह मुस्लिम पड़तारना

जिहादियों द्वारा हिन्दुओं की जमीन पर कब्ज़ा

मदरसों के माध्यम से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का संचालन

स्थानीय पुलिस अत्याचार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करती

दबाव बना कर मुकदमे में समझौता करा दिया जाता है

गायों का अपहरण करके काट दी जाती है


ये तो महज़ एक बानगी मात्र है..हिन्दुओं की दुर्दशा इससे भी भयावह है. समिति ने अपने रिपोर्ट में पाया कि सरकारी कार्यालयों में मुस्लिम बहुल अधिकारी वहां के हिंदुओं के प्रति घृणात्मक रवैया अपनाया जाता हैं. हमारे रिपोर्टिंग के दौरान पता चला की पुन्हाना में एक हिन्दू महिला से मुस्लिम युवकों ने उनके सोने के गहने भी लूट लिए. इन सबके बीच पुन्हाना में कन्वर्जन की साजिशों का भी पता चला...यहाँ पर हिन्दुओं का धर्मांतरण अपने चरम सीमा पर है.

कुल मिलाकर हरियाणा के इस जिले में मुसलमानों का इतना आतंक व खौफ है जिसके चलते हिन्दुओं का जीना दूभर हो रहा है. इन्हीं सब कारणों के चलते हिन्दू पलायन को मजबूर हो रहे हैं. हमारे ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों की चर्चा के दौरान ये भी बात भी सामने आयी है कि मेवात क्षेत्र में बच्चों को जिहाद की तरफ भी धकेला जा रहा है. यहाँ बड़े पैमाने पे अवैध हथिया और हवाला का कारोबार चल रहा है. मुस्लिम पड़तारना से आतंकित होकर आज हिन्दू मेवात से पलायन कर रहा है.

                                 मेवात की प्रमुख समस्याएं

§  मेवात में हिंदू व राष्ट्र विरोधी खतरनाक षड्यंत्र 

§  प्रताड़ना के कारण हो रहा है हिंदुओं का पलायन।

§  25 वर्षों में 50 गांव हो चुके हैं हिंदुविहीन ।

§  हिंदू महिलाओं से दुष्कर्म की घटना आम बात ।

§  हिंदुओं की निजी जमीन को मुसलमान हड़प रहे हैं ।

§  हिंदुओं के धार्मिक प्रतीकों का हो रहा है घोर अपमान ।

§  विरोध करने पर सैंकड़ों जिहादियों की भीड़ कर देती है हमला ।

§  मुसलमानों द्वारा वायरल की जाती है राष्ट्र व हिंदू विरोधी पोस्ट ।

§  साधु-संतों की हो रही है निर्मम हत्या ।

§  पुन्हाना, नगीना, धुधौली और सीहरी में सबसे ज्यादा आतंक ।

§  हिंदुओं का जबरन कराया जाता है धर्म परिवर्तन ।

§  कट्टरपंथियों के पैसे से मस्जिदों का निर्माण आम है।


       मेवात में राष्ट्रीय सुरक्षा की समस्या


·       आतंकी संगठनों का मस्जिदों पर कब्ज़ा हो चुका है

·       हवाला कारोबार से आतंकी गतिविधियां चल रही है  

·       घरों में सीरिया और अफगानिस्तान जैसे प्रतिबंधित

·       हथियारों का जखीरा भरा हुआ है

·       रोहिंग्या मुसलमानों का अवैध शरणस्थली बन चुका है

·       तबलीगी जमातियों का जेहादी प्रयोगशाला चल रहा है

·      बस्तर और गढ़चिरौली से भी ज़्यादा खतरनाक बन चुका है मेवात

 मतदान करने से हिन्दुओं को रोकते हैं मुलसमान
 मतदान के समय हिन्दुओं की लाशें बिछा देने की धमकी देते हैं मुलसमान

मेवात में हिन्दू महिलाओं की समस्याएं

01 हिंदू महिलाओं से मुसलमानों द्वारा दुष्कर्म आम बात

02 मुसलमानों द्वारा वायरल की जाती है हिन्दू महिलाओं के आपत्तिजनक पोस्ट

03 स्कूल-कॉलेज जाते समय मोटरसाइकिल से लड़कियों का पीछा करते हैं मुसलमान लड़के

04 विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं

05 जबरन हिन्दू लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाते हैं

06 महिलाएं डर के कारण अपने घरों से नहीं निकलती हैं

07 बाज़ार जाने वाली महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स किये जाते हैं

08 अस्पतालों में भी जाने से डरती हैं हिन्दू महिलाएं

09 घरों में घुसकर अभद्रता करते हैं मुसलामन

10 शाम ढलते हीं महिलाएं ज्यादा असुरक्षित महसूस करती हैं

11 अपहरण के बाद रेप कर दूसरे शहरों में बेच दी जाती हैं हिन्दू लड़कियां

12 बड़ी संख्या में हिन्दू लड़कियां काफी तेज़ी से गायब हो रही हैं

13 मेवात में बलात्कार की घटना ख़बर तक नहीं बनती है

14 महिला ज्यादती की एफआईआर तक थाने में दर्ज नहीं होती

15 सरे राह हिन्दू लडकियों के कपड़े फाड़ देते हैं मुस्लिम लड़के

16 लड़की जब जवान दिखने लगती है तो मुसलामन उसे घरों से उठा ले जाते हैं


मेवात में हिन्दुओं की धार्मिक समस्याएं

01 हिन्दू होली दीपावली सहित कोई भी त्यौहार नहीं मना पाते हैं

02 शादियों में खुलेआम हुड़दंग और छेड़छाड़ करते हैं मुस्लिम लड़के

03 बरातियों के साथ लूटपाट करके हत्या तक कर दी जाती है

04 मंदिरों के भीतर मज़ार का निर्माण कर दिया जाता है

05 मंदिरों को तोड़ कर मस्जिदें बना दी जाती है

06 साधु-संतों की निर्मम हत्या कर दी जाती है

07 संत- महात्माओं के महत्वपूर्ण अंगों को निकाल कर बेच देते हैं

08 डर के कारण मंदिरों में पूजापाठ नहीं होता है

09 मंदिरों की घंटियाँ नहीं बजती है

10 धार्मिक जुलूस और रथयात्रायें नहीं निकलती है  

11 गौ हत्यारों का शरणस्थली बन चुका है मेवात

12 हिन्दुओं की गायों को काट दिया जाता है

13 गोचर भूमि पर मुसलमानों का कब्ज़ा हो चुका है

14 मुस्लिम घरों में कत्लखाने चल रहे हैं

15 स्कूलों में जबरन कुरान और नमाज़ पढ़ाया जाता है  

16 दुल्हे को घोड़े पर नहीं बैठने देते मुसलमान

17 अपनी ही शादी में खुलेआम घोड़े पर नहीं बैठ सकता दूल्हा

18 दुल्हन की विदाई के बाद रास्ते में रोक कर उठा ले जाते हैं

19 मेवात के हिन्दू लड़कों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलती है

17 February 2016

क्या मानवीय मूल्यों के पैमाने बदल गएँ हैं ?

एक भारतीय होने के नाते, भारतीय समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार हमारी चिंता का विषय हो सकता हैं, लेकिन सच तो यह हैं कि, आज भ्रष्टाचार सम्पूर्ण वैश्विक समाज कि सबसे बड़ी विकृति के रूप मे चुनौती बनता जा रहा हैं! ऐसे मे कहीँ न कहीँ एक अहसास होता हैं कि, जिस तेजी से सम्पूर्ण विश्व कि दौड़ लगा रहा हैं, दुष्प्रभाव के रूप मे जन्म लें रही ख़ुदगर्जी और पाने के लिये किसी भी हद तक जाने कि सोच हीं भ्रष्टाचार कि बड़ी वजह हैं! लोगों को आगे बढ़ना हैं, ऐसे मे ईमान और उसूलों कि बेडीयां खटकती हैं! वह दौर बीत गये, जब व्यवहारिकता और मानवीय मूल्यों के पैमानों पर सफल इंसानका परिक्षण होता था! आज सफल इंसान कि परिभाषा आर्थिक सम्पन्नता मे अंतर्निहित हो चुकी हैं! अब मानवीय मूल्यों के पैमाने बदल गएँ हैं!





जैसा की हम सभी जानते हैं, भ्रष्टाचार आज हमारे देश का भी सबसे मुद्दा ज्वलंत बन गया हैं! एक ऐसी बीमारी, जो लगातार हमें वैश्विक परिदृश्य में कमजोर कर रही हैंबावजूद इसके हम इलाज नहीं ढूंढ पायें हैं! हाँ, इलाज कि अनेकों कोशिशे हुई हैं, लेकिन हम रोग कि जड़ में नहीं पहुंच पायें हैं! देश में बड़े-बड़े आंदोलन, जुलुस प्रदर्शन हो रहे हैंहर देशवासी भ्रष्टाचार पर चिंतिंत हैं, बावजूद इसके आज भी हमारा चिंतन भ्रष्टाचार की जड़ों में नहीं पहुंच सका हैं! वास्तव में हमारा भ्रष्टाचार कि जड़ों में न जाना, कमजोरी से ज्यादामज़बूरी भी बन चुका है..क्योंकि अंगुली खुद पर भी उठ जाने का डर बना हुआ है ! हकीकत यह हैं कि आज भ्रष्टाचार हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका हैं, और चाहें-अनचाहें हम सभी इस में लिप्त हो रहे हैं! बातें होती हैं भ्रष्टाचार पर,… दूसरों को भला-बुरा सुनाते हैं, लेकिन बड़ा प्रश्न यह हैं कि, कब तक हम उस भ्रष्टाचार को नजरअंदाज करेंगे जो हमारी जीवनशैली का हिस्सा हैं, एक आम आदमी के जीवनशैली का हिस्सा हैं?.. ‘जीवन के किसी मोड़ पर अगर हम भ्रष्टाचार से पीड़ित होते हैं, तो मौके मिलते ही कई बार हम फायदे भी उठाते हैं! समस्या यह रहीं हैं कि, जब दूसरों को मौका मिल जाता हैं तो भ्रष्टाचार लगता हैं, जब खुद का मौका लग जाता हैं, तो हमें शिष्टाचार लगने लगता हैं! भ्रष्टाचार के प्रति यह दोहरा नजरिया हि, अब तक के असफल संघर्षों की बड़ी वजह रहा हैं!




कहते हैं सच कड़वा होता हैं, लेकिन कड़वी तो दवा भी होती हैं! रोगों से मुक्ति एवं स्वस्थ शरीर के लिये हमें कड़वी दवाओं का घूंट पीना हि पड़ता हैं! हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी भी यही बात कहते हैं. कारण-अकारण, परिस्थितिजन्य मजबूरीवश हम सभी के जीवन मे भ्रष्टता अपनी जड़ जमा चुकी हैं”! अगर हम इस सत्य को स्वीकार नही कर सकते, हमें भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कुछ बोलने का हक नही हैं! अगर हम अपनी कमियों/खामियों को स्वीकार करने का माद्दा नही रखते, हमें दूसरों कि कमियों पर हो-हल्ला मचाना बंद करना चाहिए ! सामाजिक बुराइयों मे सुधार के लिये, नेता नही जिम्मेदार नागरिक बनने कि आवश्यकता हैं ! मुझे बेहद दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा हैं कि, अब तक भ्रष्टाचार के प्रति हमारा चिंतन सिर्फ और सिर्फ पीड़ित का प्रलाप रहा हैं! एक समग्र और गंभीर चिंतन कि जगह हम सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में उलझ कर रह गए हैं !


अगर हम आधुनिक जीवनशैली को एक निस्पक्ष दृष्टिकोण से समझ सकें,…ये सही हैं की आज हम सभी के जीवन में भ्रष्टाचार प्रभावी हैं लेकिन इस हालात के लिए खुद को या किसी व्यक्ति विशेष को आरोपित करना भी पूर्ण विराम नहीं हैं ! वास्तव में आज हमारे परिवार और समाज में ऐसे हालात बनते जा रहे हैं, जहाँ ईमानदारी और शिष्टता के साथ जीवन लगभग असंभव होता चला जा रहा है ! एक ऐसा दमघोंटू वातावरण तैयार हो चूका हैं,… जहाँ पग-पग पर भ्रष्टाचार से सामना करना पड़ता हैं..ऐसे में जीवन पथ पर अपना औचित्य और रफ़्तार बनाये रखने के लिए व्याप्त माहौल से समझौता मज़बूरी बन जाता हैं! कई बार ऐसे हालात बनतें हैं, जब जीवन संघर्ष मे खुद या परिवार को बचाने कि जद्दोजेहद मे विकल्पहीनता का अहसास होता हैं, तब हम मजबूरन ही सही जीवन संघर्ष मे खुद को बचाये रखने कि गरज से भ्रष्टाचार का दामन थाम हि लेते हैं! जब जीवन कि नाव बिच समुन्द्र मे फँस जाती हैं, स्थापित उसूल और मर्यादायें भी बोझ लगती हैं! व्यवस्था में व्याप्त खाओं और खाने दोके माहौल से बचना मुश्किल हो चुका हैं!



वास्तव में अगर हम सही मायनों में देश और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति चिंतित हैं, और हालात में सुधार की कामना रखते हैं, मुझे लगता हैं हम सभी को थोड़ी ईमानदारी दिखानी होगी और उस सत्य को स्वीकार करने होगा….जिससे हम सभी चेहरा छुपाते रहे हैं! किसी भी रोग का कारण ढूंढने से पूर्व रोगी को ढूंढा जाता हैं. ठीक इसी तरह भ्रष्टाचार जैसी अब तक लाइलाज बीमारी का कारण ढूंढने से पूर्व हमें यह स्वीकार करना होगा की, हम सभी इस रोग से ग्रस्त हो चुके हैं! भ्रष्टाचार का वायरस हमारी व्यवस्था में लगातार जड़ जमाता चला जा रहा हैं और दुर्भाग्य से हम राजनैतिक और प्रशासनिक व्यवस्था के कुछेक आर्थिक भ्रष्टाचार के मामलों में ही चिंतित हैं! यहाँ भी पैसा महत्पूर्ण हो जाता हैं, क्योंकि हमारे देश और समाज में सिर्फ और सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार को ही भ्रष्टाचारमाना जाता हैं. जबकि भ्रष्टाचार की परिभाषा हर इंसानी भ्रष्ट आचरणको अपने अंदर समेटे हुए हैं! 




वास्तव में हमें बेहद जिमेदारी और गंभीरता के साथ व्यक्ति,परिवार और समाज में व्याप्त भ्रष्ट आचरण को स्वीकार करते हुए समग्र और निष्पक्ष चिंतन करना होगा! व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के माहौल से बाहर निकलसामूहिक जिमेदारी को स्वीकार करते हुए माहौल के प्रति चिंतनशील होना होगा! कौन भ्रष्ट हैं? और कौन शिष्ट हैं ? ऐसे प्रश्नों से जितनी जल्दी हम बाहर निकल सकें बेहतर होगा और तभी हम अपने निजी जीवन,परिवार, समाज और राष्ट्र में फैली भ्रष्टता के विरुद्ध एक निर्णायक और परिणामी संघर्ष की पृष्टभूमि रख सकते हैं, अन्यथा समय व्यतीत करने के लिए, जो होता आया हैं, वह सही हैं! तो ऐसे में सवाल खड़ा होता है की क्या मानवीय मूल्यों के पैमाने बदल गएँ हैं ?

25 January 2016

दिल्ली में प्रदूषण !

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण व्यापक रूप से फैला हुआ है। अब ये भौगोलिक स्तर पर पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले चुका। इसका सबसे बड़ा कारण लगातार बढ़ते कल-कारखाना और डीजल-पेट्रोल से चलने वाली गाड़ीयां हैं। इसकी बुनियाद मानव जीवन की षुरूआत से लेकर वर्तमान में बढ़ते अत्याधुनिक जीवन शैली से पड़ा है। सफेद और काले धुंध पट्टी ने वायुमंडल में जहर घोल दिया है। सूर्य की रोशनी को जमीन पर आने में भी ये बाधक बन रहा है। इसकी वजह से ग्लेशियर पिघल रहा है। आने चाले समय में पूरी दुनिया जलमग्न हो सकती है। साथ हीं धरती पर प्राकृतिक विभिषिका से प्रलय भी हो सकती है। अगर बात सिर्फ  भारत देश की हो तो जितनी तेज़ी से भारत अपनी अर्थववस्था को मजबूत बनाने में लगा है, कही न कहीं उतनी ही तेज़ी से प्रदुषण को बढ़ाने में भी। एक वेबसाइट के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित देश है। चीन पहले और यूनाइटेड स्टेट दूसरे पायदान पर आते हैं। प्रदूषण का मुख्य घटक कार्बन डाई ऑक्साइड की अकेले भारत में 596  मिलियन टेन्स मात्रा है जो पिछले 5 सालो में 43 फीसदी की दर से बढ़ी है। इतनी मात्रा पृथ्वी की सुरक्षा कवच ओजोन के एक तिहाही हिस्से को छतिग्रस्त कर सकने में काफी है। डब्ल्यू एच के मुताबिक भारत को तीसरा सबसे बड़ा प्रदूषित देश बनाने में दिल्ली, लुधियाना और कानपुर की अहम भूमिका है।






केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने संसद में एक के जवाब में बताया कि देश में पिछले तीन वर्षों में सांस की बीमारी के कारण 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सरकार के मुताबिक 2012 में 3.17 करोड़ लोगों में सांस संबंधी गंभीर बीमारियों के केस सामने आए जिनमें से 4,155 लोगों की मौत हो गई। 2013 में भी सांस की बीमारी से जुड़े 3.17 करोड़ मामले सामने आए थे जिनमें से 3,278 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जबकि 2014 में 3.48 करोड़ केस सामने आए जिनमें से 2,932 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह तीन वर्षों में प्रदूषण ने देश में 10 हजार जिंदगी निगल लीं। इतना ही नहीं सेंट्रल पॉलूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी नेशनल एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के मुताबिक देश के 17 में से 15 शहरों की हवा तय गुणवत्ता के मानक से काफी कम थी।


बीजिंग पर प्रदूषण की धुंध छाई तो कनाडा की एक कंपनी झट से चीन में  शुद्ध पहाड़ी हवा भरकर बोतल में बेचने पहुंच गई। कीमत सुनकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। कनाडा की कंपनी वाइटिलिटी एयर चीन में एक बोतल शुद्ध हवा को 28 डॉलर यानी कि करीब 2000 रुपये में बेच रही। इन बोतलों को दो कैटेगरी में उतारा गया है, जिसमें प्रीमियम ऑक्सीजन की कीमत 27.99 डॉलर (करीब 1850 रुपये) और बैंफ एयर की कीमत 23.99 डॉलर (1570 रुपये) है। 

कंपनी ने चीन में दो महीने पहले ही इस प्रॉडक्ट की मार्केटिंग शुरू की थी और अब आलम ये है कि चीन की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ताओबाओ पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराते ही ये बोतलें कुछ ही मिनटों में बिक गईं। 500 बोलतों की पहली खेप बिक चुकी है और 700 बोतलें और भेजी जा रही हैं। कंपनी के चीन के प्रतिनिधि हैरिसन वॉन्ग ने कहा, कंपनी को प्रदूषण चीन की प्रमुख समस्या नजर आती है इसलिए हम चाहते हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी ताजी हवा मिल सके। बीजिंग में सबसे खतरनाक पीएम 2.5 प्रदूषण का स्तर प्रति घन मीटर 237 माइक्रोग्राम था। अमरीकी दूतावास एयर पॉल्युशन मॉनिटर के मुताबिक बीजिंग में इसका सर्वाधिक स्तर 317 था।




प्रदूषण का यह बहुत अधिक स्तर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे कैंसर पैदा करने वाले तत्वों के ग्रुप एक में रखा है। यह कैंसर के अलावा दिल की बीमारियां और अन्य घातक बीमारियां पैदा करता है। अधिकारिक सलाह है कि इतने उच्च स्तरीय प्रदूषण में कोई भी शारीरिक गतिविधि नहीं करनी चाहिए। जब मैंने यह सुना तो मैंने पिछले हफ्ते खरीदे छोटे प्रदूषण डिटेक्टर को ऑन किया। दिल्ली के मेरे घर में इसके स्क्रीन की रीडिंग 378 थी। इसके बाद मैने अपने घर के करीब मौजूद अमरीकी दूतावास की वेबसाइट पर वायु प्रदूषण का स्तर देखा। वहां भी रीडिंग यही थी।

बाकी दिल्ली का तो और बुरा हाल है। भारी यातायात, गंदगी से भरे स्थानीय उद्योग और पूर्वी दिल्ली के इलाके में कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों ने प्रदूषण को और बदतर कर दिया है। एक समय तो एयर पॉल्यूशन डिटेक्टर की रीडिंग 500 तक पहुंच गई।

आंकड़ों पर एक नजर:

डब्ल्यूएचओ और यूरोपीय संघ द्वारा पीएम 2.5 प्रदूषण का स्तर प्रति घन मीटर 25 माइक्रोग्राम रखा गया है।

अमरीका में यह मानक और कड़ा है। यहां यह सीमा 12 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। मतलब यह कि दिल्ली में यह प्रदूषण अमरीकी मानकों से 30 गुना और डब्ल्यूएचओ मानकों से 15 गुना ज्यादा है।

अगर तुलना करें तो किंग्स कॉलेज के एनवायर्नमेंटल रिसर्च ग्रुप के मुताबिक छह दिसंबर को लंदन में पीएम 2.5 प्रदूषण का स्तर 8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।


इसके अनुसार, लंदन में सर्वाधिक प्रदूषण 2006 में दर्ज किया गया था, जो 112 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।

बीजिंग पीएम 2.5 प्रदूषण डब्ल्यूएचओ मानकों से 10 गुना ज्यादा था लेकिन मैं यह नहीं कह रहा कि बीजिंग ने इमर्जेंसी घोषित कर कोई गलती की है, बल्कि प्रशासन के कदम सराहनीय हैं। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली में जो बात मुझे सबसे अजीब लगी वह यह कि यहां ऐसे कदम नहीं उठाए गए।

प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के लिए कुछ उपायों की घोषणा की है लेकिन बहुतों को लगता है कि ये बेहद मामूली हैं। हालांकि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यह नहीं मानता।

बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया, कि प्रदूषण स्तर कम करने के लिए जो किया जा सकता है, हम वो कर रहे हैं। हालांकि प्रदूषण स्तर बहुत अधिक है लेकिन यह अपवाद नहीं है क्योंकि पहले यह इससे भी अधिक था।

क्या है पीएम ?

हवा में पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) पाए जाते हैं, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है, उन्हें पीएम 2.5 कहा जाता है। जिनका व्यास 10 माइक्रोमीटर से कम होता है, उन्हें पीएम 10 कहा जाता है। पीएम 2.5 का स्तर 60 से अधिक होने और पीएम 10 का स्तर 100 से अधिक होने पर स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

क्या कहते हैं जानकार:

नीरज कुमार, पूर्व पुलिस कमिश्नर, दिल्ली: प्रदूषण जैसी बढ़ती विषम परस्थिति में दिल्ली सरकार की सम और विषम संख्या वाली गाड़ी को इस योजना को समय के साथ लागू करना मुश्किल है। हमे देखना होगा की इसके लिए कौन से नीति अपनाई जाएगी।

महेंद्र पाण्डेय, पूर्व सेंट्रल पोललुशन कंट्रोल बोर्ड वैज्ञानिक: दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए, प्रदूषण कम करने के लिए एक सम और विशम नंबर वाली गाड़ी सम और विषम दिन चलाने के सिवाए भी कई चीजो को रोकना की जरूरत है। जिसमे सरकारी विभाग और सरकार महकमा षामिल है। धारा 31 (हवा और जल को प्रदुषित होने से रोक) के तहत कार्रवाई जरूरी है।

भारत में 17 शहरों की डेटा में से 15 शहर से ज्यादा प्रदूषण है। जिसमे दिल्ली अव्वल हैं। 8 महीने में 12 बार डब्ल्यूएचओ के वार्षिक समय सीमा और 3 बार राष्ट्रीय स्तर से प्रदुषण ज्यादा रहा है। अगर चीन और भारत की तुलना में देखे तो 2.5 पीएम से 10 पीएम तक तीन बार ज्यादा रहा है।
दिल्ली आईआईटी सोधकर्ता के अनुसार भी दिल्ली में 60- 90:10 पीएम दूसरे शहरो की वजह से होती है।

प्रदुषण  का स्तर धूल और शूट की उत्सर्जन के वजह से एसओटू  और एनओटू जो वातावरण को ज्यादा प्रदूषित करती है।

रामदेव सिंह, ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली: जितना मुश्किल शायद इस नियम को लागू करने में नहीं हो रहा है उससे कही ज्यादा गाड़ियों का नंबर प्लेट डेली चेक करने में होगा। लेकिन प्रदूषण तो कम थोड़ा हीं सही पर कम जरूर होगा।

आम लोगों की प्रतिक्रिया

केदार कुशवाहा, मजदूर, लक्ष्मी नगरअब जिसके पास दो गाड़ी होगा वो जाएगा नहीं होगा तो रोड पर भीड़ में कैसे भी अपना काम तो करेगा हीं। सरकार को क्या है वो तो अपना हर काम करने के लिए एक नया नियम लगा देती है।

शोभा सिंह, इंजीनियर, नोएडाएक तरफ रेप और अत्याचार से महिलाओं को रोकने का मुहीम चल रहा है तो दूसरी तरफ अपने हीं गाड़ी से कोई बाहर नहीं चल सकता। ये तो वही बात हुई की आ बैल मुझे मार। खुद खतरा ले रहे हैं।

रीना राय, डॉक्टर, इफको चैकअगर इस नियम से सरकार को और आम जनता को फायदा है तो चलनी चाहिए। वैसे अब तो दिल्ली में बच्चों को रखने में भी डर लगता है इतनी न्यूज़ में आती है की हवा प्रदूषण हो रही है।

महेश शर्मा, व्यापारी, करोल बाग: पैसो वाली की दुनिया है बाकी लोग तो पहले भी कष्ट में रह रहे थे अब भी रहेंगे । जो किसी तरह चार चक्के की गाड़ी खरीदी होगी अब तो वो फिर बिना गाड़ी के ही चलेंगे। पैसा जिनके पास होगा वो एक दो और गाड़ी खरीद लेगा। सरकार क्या करेगी और भी उपाय थी प्रदुशण कम करने के लिए पर  ये गाड़ी वाला नियम ही क्यों लगा रही है सरकार।

30 December 2015

अलविदा 2015 ! साल के पूरे घटनाक्रम पर एक नज़र ।

 साल 2015 अलविदा होने वाला है और नए साल यानी 2016 के आगाज की तैयारियां जोरों पर हैं ऐसे में आईये एक नज़र डालते हैं साल के पूरे घटनाक्रम पर एक नज़र ।

राजनीति
नीतीश ने टूटे मनोबल को फिर से संजोया और ऐसी राजनीतिक बिसात  बिछाई कि एनडीए चारों खाने चित हो गया। नीतीश ने पुराने साथी लालू यादव और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाकर एक बार फिर सीएम की बागडोर संभाली। महागठबंधन को 170 से अधिक सीटें मिली। 

भ्रष्टाचार
काली कमाई के धन कुबेर नोएडा के यादव सिंह पूरे साल छाये रहे। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद इंजीनियर-इन-चीफ यादव सिंह को सस्पेंड किया गया।

आतंकवाद
अबू बक्र अल-बगदादी दुनिया में दरिंदगी और दहशत का दूसरा नाम बन बन गया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस्लामिक स्टेट आतंकियों ने नवंबर में सीरियल हमला किया। इसमें करीब डेढ़ सौ लोग मारे गए थे। 

आर्थिक
भारी उतार-चढ़ाव के बीच 2015 दलाल पथ चार साल का सबसे बुरा दौर रहा। विदेशी निवेशकों ने स्थानीय बाजार से अरबों डॉलर की पूंजी की निकासी कर हवा निकाल दी। केन्द्र सरकार ने जहां सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें सौपी गईं, वहीं आरबीआई ने भी ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए कई बार नीतिगत दरों में कटौती की।

प्रबंधन 
चुनाव प्रबंधन में यह शख्स बेजोड़ है। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और एनडीए के रणनीतिकार बिहार में नीतीश के तारणहार बने। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी को चाय पर चर्चा का मंत्र देने वाले प्रशांत ने नीतीश को परचे पर चर्चा का सुझाव दिया। 

अपराध
क्या कोई मां अपनी बेटी की हत्या करवा सकती है, क्या कोई औरत अपनी बेटी की बहन भी हो सकती है, कोई मां अपनी बेटी से रिश्ते को भला दुनिया से क्यों छुपाएगी, क्या किसी महिला के अपने सौतेले बेटे से रिश्ते हो सकते हैं, क्या संपत्ति के लिए कोई अपनी औलाद की हत्या करवा सकता है? जब से शीना हत्याकांड सामने आया है। लेकिन शीना की मौत का राज खुलते ही ये साफ होने लगा कि इंद्राणी तो शीना की मां थी यानी इंद्राणी पर अपनी बेटी के कत्ल का आरोप लगा! इस मर्डर मिस्ट्री में हमेशा  सस्पेंश बना रहा। 

कानून
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को लोकायुक्त नियुक्ति में हो रही देरी के लिए जमकर फटकार लगाई। दो दिन का अल्टीमेटम के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने विशेषाधिकार की धारा 142 का प्रयोग करते हुए लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी।

वहीं भारतीय संसद ने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्श ऑफ चिल्ड्रेन) बिल 2014 पास कर दिया। नए विधेयक के तहत 16 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर अपराधियों को व्यस्क मानने का प्रावधान है। किशोर अपराधी पर सामान्य कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने के बारे में निर्णय लेने का अधिकार जुवेलाइल जस्टिस बोर्ड के पास होगा। सात साल के कठिन परिश्रम और विचार विमर्श के बाद नेपाल की संविधान सभा ने 16 सितंबर 2015 को नए संविधान को मंजूरी दे दी।

मैगी
मैगी के दीवाने इस साल को भूल नहीं पाएंगे। बाराबंकी में एक फूड सिक्युरिटी ऑफिसर ने जांच कराई तो मैगी के टेस्ट मेकर में लेड की मात्रा मानक से अधिक मिली। इसके बाद देश के कई राज्यों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिए। मगर अब मैगी एक बार फिर से बाजार में उपलब्ध है।

खेल
ऑस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व कप अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड से मिले 184 रनों के आसान लक्ष्य को 101 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा साल 2015 में कई बार विवादों में रहीं। राजीव गांधी खेल रत्न और प्राइवेट जेट मेकअप इसमे शामिल रहा। 

हादसे
नेपाल के लिए यह साल भूकम्प के हमले का साल रहा। 25 अप्रैल के दिन भूकम्प ने नेपाल को हिला कर रख दिया। इस भूकम्प में कई महत्वपूर्ण प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर और अन्य इमारतें बर्बाद हो गईं थी। 1934 के बाद पहली बार नेपाल में इतना प्रचंड तीव्रता वाला भूकम्प आया था। इस भूकम्प में 8000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। जबकि 2000 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

अफवाह
देश में असहिष्णुता फैलने और केंद्र सरकार को जनता विरोधी ठहराते हुए जैसे मुद्दे खबरों में छाए रहे। बड़ी संख्या में साहित्यरकारों और फिल्मकारों ने अवॉर्ड लौटाए। दादरी में गौ मांस खाने की अफवाह से देष शर्मसार हुआ। उग्र भीड़ ने द्वारा अखलाक नाकम युवक को गौ मांस खाने और रखने की अफवाह के बाद पीट-पीटकर मार डाला। 

फिल्म
निर्देशक ए.आर. मुरुगदास और आमिर खान की फिल्म गजनी देश में 100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी। महज 18 दिनों के अंदर गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की। वहीं सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 25 करोड़ की लागत से बनी मगर इस फिल्म ने भारत में 318.14 करोड़ रुपये बटोरे।

मौत 
भारत की अग्नि मिसाइल को उड़ान देने वाले मशहूर वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने दुनिया को साल 2015 में अलविदा कहा। कलाम न सिर्फ एक महान वैज्ञानिक, प्रेरणादायक नेता थे बल्कि अद्भुत इंसान भी थे। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 30 जुलाई 2015 को रामेश्वरम में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल ने अंतिम सांस ली। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए अभियान का न केवल नेतृत्व किया। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।मशहूर अभिनेत्री साधना का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हुआ। 74 साल की साधना कैंसर से पीडि़त थीं। आरजू, मेरे मेहबूब, लव इन शिमला, मेरा साया, वक्त, आप आए बहार आई, जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में उन्होंने काम किया था। साधना का साधना कट हेयरस्टाइल बेहद मशहूर हुआ था।

मौसम
चेन्नई में नवंबर-दिसंबर में हुई बारिश के चलते हालात बिगड़ गए। सड़कें दरिया बन गईं। आशियाने छिन गए। सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने दिन-रात एक कर लोगों को बाहर निकाला। 

इस हमाम में सभी नंगे हैं !

कानूनी समानता का मतलब है कानून के सामने समानता और सबके लिए कानून की समान सुरक्षा। अवधारणा यह है कि सभी मनुष्य जन्म से समान होते हैं, इसलिए कानून के सामने समान हैसियत के पात्र हैं। कानून अंधा होता है और इसलिए वह जिस व्यक्ति से निबट रहा है उसके साथ कोई मुरौवत नहीं करेगा। वह बुद्धिमान हो या मूर्ख, तेजस्वी को या बुद्धू, नाटा हो या कद्दावर, गरीब हो या अमीर, उसके साथ कानून वैसा ही व्यवहार करेगा जैसा औरों के साथ करेगा। लेकिन उपवाद भी हैं। किसी बालक या बालिका के साथ किसी वयस्क पुरुष या स्त्री जैसा व्यवहार नहीं किया जाएगा और बालक या बालिका के साथ मुरौवत किया जाएगा। तो फिर ये कानून यहाँ आकर अँधा हो जाता है।




 ऐसे में ये जुमला एक बार फिर सच साबित हुआ। निर्भया अपराध पूरी तरह से सिद्ध था मरने वाली मासूम लड़की ने मरने से पहले अपनी पूरी वेदना को व्यक्त करते हुए कहा था कि जिन्दा जला दो उसे! लेकिन राजनीति की शौक़ीन (गैर)कानूनी व्यवस्था और स्वयं को सबसे लाचार जताने वाली (अ)न्याय व्यवस्था ने जिस तरह एक मुर्दा तंत्र के सामने घुटने टेक दिए उसे महसूस करके स्वयं के भारतीय होने पर शर्मिंदगी का अहसास होता है।








कितनी बड़ी विडंबना है कि विद्वानों और न्यायी राजाओं की एक धरती पर एक भी जज एक भी वकील ऐसा नहीं निकला जो किशोर कानून की व्याख्या कर पाता। एक भी ऐसा राजनीतिक दल इस देश में नहीं दिखा जो ये कह सके की बदल डालो इस बाल अपराध अधिनियम को जो समाज में हैवानियत करने का छूट प्रदान करता है। देश में पहली बार रायसीना हिल्स पर हजारों की संख्या में लोग न्याय मांगने के लिए पहुंचे थे। मगर सत्ता की सिखर से भी लोगों को पानी की बौछारें और लाठियां हीं मिली।




नियमों की लाचारी का रोना रो रही पूरी व्यवस्था ने भारत की बेटी के साथ अन्याय किया है। निर्भया के गुनाहगार सिर्फ वो लोग नहीं हैं जिन्होंने उसे दरिंदगी कर के मार डाला बल्कि इस देश का हर वह जिम्मेदार और अधिकार संपन्न व्यक्ति है जिसे इस देश के लोगों को न्याय देने के लिए पद, पैसा, रुतबा और अधिकार दिए गए हैं। जाहिर है कि दरिन्दे को नाबालिग कहकर छोड़ देने के लिए इस देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूरी संसद, दिल्ली की विधानसभा, सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, फैसला देने वाला न्यायाधीश, उभयपक्ष के अधिवक्ता, गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारी, संरक्षण में रखने वाले केयरटेकर, इत्यादि सारे के सारे लोग बराबर के जिम्मेदार हैं।



इनमे से किसी एक की यदि मंशा सही और न्यायोचित होती तो न्याय मिलता। तो सवाल ये भी खड़ा होता है की क्या इस हमाम में सभी नंगे हैं! अभी भी समय नहीं गया है न्याय मिल सकता है लेकिन इस देश में हर बात को मुद्दा बनाने और हर पीड़ा की मार्केटिंग करने का चलन आम है। मीडिया से ले कर इस देश का विपक्ष मार्केटिंग कर रहा है और बिक रहे हैं इस देश की बेटियों के कफ़न जिनपर बलात्कार के दाग हैं। जिस देश में अधिवक्ता से ले कर महान्यायवादी तक ये समझने में विफल हैं कि कोई कानून किस मंशा के साथ बनाया गया था उस देश में न्याय की कल्पना भी असंभव है।



न्याय की सबसे बड़ी सच्चाई और सबसे बड़ी विडंबना यही है कि न्याय इच्छा शक्ति से होता है अच्छी मंशा और निर्विकार भाव से होता है न कि कानून की किताबों से। किताबे सिर्फ मार्गदर्शक होती हैं उनमे स्वयं को सम्पादित करने की क्षमता नहीं होती। नियम सिर्फ किसी भाषा में लिखी पंक्तियाँ होती हैं जिनका अर्थ न्याय करने वाला उचित तरीके से करेगा ये उसकी शुचिता और मंशा पर निर्भर है।



दुनिया का कोई कानून ऐसा नहीं है जिसकी व्याख्या न्याय को होने से रोके बशर्ते न्याय करने वाला व्यक्ति न्याय देते समय निर्विकार और दृढ-प्रतिज्ञ हो कि वह सिर्फ न्याय करेगा और कानून के अनुसार करेगा| तरस आता है मुझे उन अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों पर जिनके पास कानून के अपर्याप्त होने का रोना तो है लेकिन उपलब्ध कानून की व्याख्या करने की या तो मंशा नहीं या फिर अक्ल या फिर दोनों ही नहीं है बस कुर्सी मिल गई है तो नौकरी बजा रहे हैं।