21 February 2025

हरियाणा निकाय चुनाव 2025: पानीपत में AAP उम्मीदवारों की घोषणा, बीजेपी ने जारी की संयोजकों की सूची, कांग्रेस के अपनों ने बिगाड़ा खेल !

 

हरियाणा में नगर निगम मेयर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति और जोश के साथ मैदान में उतरी है। कांग्रेस लंबे समय के बाद अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस ने जातिगत और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। कांग्रेस ने मेयर उपचुनाव के लिए कई सारे कमेटी का गठन किया है।

मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस की कमेटी गठित


कैंपेन कमेटी- कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सोनीपत के पूर्व विधायक के सुरेंद्र पवार बनाए गए हैं

 

मीडिया कमेटी- मीडिया कमेटी के अध्यक्ष आनंद दहिया को बनाया गया है

 

लीगल कमेटी- लीगल कमेटी के अध्यक्ष प्रेम अत्री को बनाया गया है

 

किसी भी प्रकार की लीगल कार्रवाई को लेकर वे हैंडल करेंगे

 

सोशल मीडिया कमेटी- विधानसभा चुनाव में रहे पूर्व कैंडिडेट जय भगवान आंतिल को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है

 

मेनिफेस्टो कमेटी- मेनिफेस्टो कमेटी के इंचार्ज राजीव शर्मा को बनाया गया है

 

कार्यालय संचालन कमेटी- उपचुनाव में कार्यालय की जिम्मेदारी प्रेम गुप्ता को दी गई है

 

पानीपत में 9 मार्च को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी पार्षद पद के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सेक्टर 25 स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर इनकी घोषणा की। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने आम लोगों को टिकट दी है। उनकी पार्टी ने गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय और टेलर को भी टिकट दी है। AAP की लिस्ट के मुताबिक वार्ड 10 से संदीप प्रजापत घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी करने का काम करते हैं। वह एक गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं। वहीं, वार्ड 14 से सचिन जांगड़ा धूप सिंह नगर के रहने वाले हैं। सचिन का यह पहला चुनाव है। वह पेशे से टेलर हैं।

 

पानीपत नगर निगम में AAP उम्मीदवार

 

वार्ड                                              उम्मीदवार

2                                                  वंशिका पाल

3                                                  दीपक बिंद्रा

5                                                  नीलम प्रणामी

10                                                संदीप प्रजापत

13                                                प्रदीप कश्यप

14                                                सचिन जांगड़ा

17                                                नील कमल पंवार

21                                                मनोज गोयल


निकाय चुनाव में गुटबाजी से नुकसान न हो, इसके लिए भाजपा ने 10 नगर निगमों समेत 29 निकायों में संयोजक की ड्यूटी लगाई है। इसके जरिए हर जिले के विरोधी ग्रुप के नेताओं को साथ में रख दिया गया है। हिसार नगर निगम में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। नवीन जिंदल को हिसार के साथ-साथ थानेसर नगर परिषद की भी जिम्मेदारी दी गई है। यहां सुभाष सुधा उनके साथ रहेंगे। भाजपा जिंदल का फायदा हिसार और कुरुक्षेत्र दोनों जगह उठाना चाहती है। इसी तरह अंबाला नगर निगम में मंत्री अनिल विज के साथ उनके धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल को लगाया गया है। वहीं अगर अंबाला सदर नगर परिषद की बात करें तो यहां पर अकेले विज को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने गुरुग्राम में राव गुटों को साधने का प्रयास किया है। गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा और मानेसर में मंत्री आरती राव और सत्य प्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है।

 

      निकायों में ‘जीत’ की रणनीति 

             BJP ने बनाए संयोजक

 

फरीदाबाद                     विपुल गोयल                  राजेश नागर

हिसार                           नवीन जिंदल                  डॉ कमल गुप्ता

करनाल                         महीपाल ढांडा                 जगमोहन आनंद

पानीपत                        कृष्णपाल पंवार               प्रमोद विज

रोहतक                          अरविंद शर्मा                   मनीष ग्रोवर

सोनीपत                        कृष्ण मिड्डा                   निखिल मदान

यमुनानगर                    कंवरपाल गुर्जर              घनश्याम दास अरोड़ा

अंबाला                          अनिल विज                    असीम गोयल

गुरुग्राम                        राव नरबीर                       मुकेश शर्मा

मानेसर                        आरती राव                        सत्य प्रकाश जरावता

 

  3 नगर परिषदों में 2-2 संयोजक

 अंबाला सदर की विज को जिम्मेदारी

 

पटौदी               बिमला चौधरी

सिरसा               कृष्ण बेदी, गोपाल कांडा

थानेसर              नवीन जिंदल, सुभाष सुधा

अंबाला सदर          अनिल विज

सोहना               गौरव गौतम, तेजपाल तंवर

 

          14 नगर पालिकाओं में बीजेपी ने

                  नियुक्त किए संयोजक

 

बराड़ा                                         संतोष सारवान  

बवानी खेड़ा                               कपूर वाल्मीकि

जाखल                  बिशंभर वाल्मीकि

पुंडरी                    सतपाल जांबा

कलायत                 कमलेश ढांडा

सीवन                   कुलवंत बाजीगर

इंद्री                     रामकुमार कश्यप

नीलोखेड़ी                 भगवान दास कबीरपंथी

हथीन                     गौरव गौतम, हरेंद्र रामरतन

खरखौदा                   पवन खरखौदा

रादौर                      श्याम सिंह राणा

असंध                     योगेंद्र राणा

इस्माइलाबाद               जयभगवान शर्मा डीडी

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 फरवरी को यमुनानगर में रोड शो करेंगे। सीएम का रोड शो सुबह 10 बजे जगाधरी के डीएसपी कार्यालय के पास से शुरू होगा और रादौर तक जाएगा। सीएम यमुनानगर में रोड शो के दौरान भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी और 22 पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस रोड शो का रूट तय कर दिया गया है। जगाधरी में भाजपा पार्षद रीना देवी के कार्यालय से शुरू होकर यह रोड शो गौशाला मैदान और मुख्य बाजारों से होते हुए मटका चौक तक जाएगी। इसके बाद रोड शो रामपुर यमुनानगर पहुंचेगा।यहां विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यमुनानगर का भ्रमण करने के बाद रोड शो रादौर नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करेगा। पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस को भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी से खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सुमन बाहमनी एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगी। रोड शो के दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जगाधरी के विधायक और रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहेंगे।

 

शहरी स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं थी। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है लेकिन फिर भी हर एक जगह कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने वाली है। भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवा हवाई है और उनके वायदे भी हवा हवाई ही है। 100 दिन के कार्यकाल में नायब सैनी सरकार ने कुछ नहीं किया है।

 

पानीपत में भी नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होना है जिसको लेकर पानीपत में लोगों को होने वाले मेयर से क्या उम्मीदें हैं। उसको लेकर लोगों से बातचीत की हमारे संवाददाता ने... लोगों का कहना है कि सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार व प्रॉपर्टी आईडी सफाई व्यवस्था पानी की निकासी का है...पानीपत में मेयर अवनीत को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि मेयर जो भी बने वह जनता की समस्याओं का समाधान करवाएं लोगों के बीच में रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए।


सिरसा पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सिरसा नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष और वार्डों के एमसी का चुनाव जीतेगी और सिरसा में विकास करवाने का काम किया जाएगा। कृष्ण बेदी ने कहा कि नगर निकाय और नगर परिषद चुनावो को लेकर भारतीय जनता पार्टी 24 फरवरी को अपना संकल्प पत्र रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जारी करेंगे साथ ही कृष्ण बेदी ने कांग्रेस के जीत के दावों पर कहां की कांग्रेस जो भी दावे कर ले लेकिन इन चावन में जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी और कमल खिलेगा। पिछले दिनों सिरसा पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कैबिनेट जेल में पड़ी थी वह हम पर क्या भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे कृष्ण बेदी ने कहा कि वह सुशील गुप्ता को नहीं जानते कौन है वो।

 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सिरसा के विकास के लिए सरकार के साथ दें और सिरसा में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और अध्यक्ष को जीतने का काम करें।

 

हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए प्रचार जारी है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तरह, निकाय चुनाव में भी थोड़ी असहज है। पार्टी में गुटबाजी भी देखने को मिल रही है और साथ ही कुछ नेता पार्टी का साथ भी छोड़ रहे हैं और पार्टी की मुश्किल बढ़ रही है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरियाण विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस पिछड़ जाएगी और भाजपा बाजी मार जाएगी?

20 February 2025

कांग्रेस को गुटबाजी का नुकसान: बीजेपी बागियों से परेशान, मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सबसे अमीर, BJP उम्मीदवार पर है ज्यादा कर्ज, देखिए कौन है सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी

 

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। साथ राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर तंज कसते हुए कहा कि, कई बार आदमी ठीक होता है, लेकिन उसकी ग्रह चाल खराब हो जाती है। वहीं हिसार में कांग्रेस को पार्षद उम्मीदवार ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस को समर्थन देने के लिए खुद ही कैंडिडेट्स से संपर्क साधना पड़ा। कांग्रेस हिसार में पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। मगर, उन्हें 20 वार्डों में सिर्फ 13 वार्ड में ही उम्मीदवार मिल पाए। इसके बाद बाकी वार्डों में कांग्रेस ने अन्य कैंडिडेट्स का समर्थन कर दिया।

 

कांग्रेस ने 7 वार्डों में निर्दलीय को दिया समर्थन

 

■ वार्ड - 5            ■ वार्ड- 11           ■ वार्ड- 12      ■ वार्ड - 13          

■ वार्ड- 14             ■ वार्ड-15              ■ वार्ड-20

 

हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 मेयर उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं। वहीं सबसे कम 13.21 लाख संपत्ति यमुनानगर से कांग्रेस उम्मीदवार किरण देवी की है। इसके बाद फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रवीन जोशी हैं, जिनके पास 28.42 लाख की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राज रानी हैं, जिनकी संपत्ति 36.82 लाख रुपए है। इनके अलावा 2 और लखपति उम्मीदवार हैं। जिनमें मानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज यादव की 44.35 लाख और अंबाला से भाजपा उम्मीदवार सैलजा सचदेवा की संपत्ति 65 लाख रुपए है। इनके अलावा सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

 

सबसे ज्यादा नामांकन हिसार, सबसे कम गुरुग्राम में

 

नगर निगम                          नामांकन

 

हिसार                                           10

सोनीपत                                        8

फरीदाबाद                                      7

मानेसर                                          7

करनाल                                          6

अंबाला                                           6

यमुनानगर                                    6

रोहतक                                           5

गुरुग्राम                                          2

 

कर्जदार उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा 5.71 करोड़ का कर्जा रोहतक से भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि पर है। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति इस कर्जे से कम यानी 5.45 करोड़ है। दूसरे नंबर पर सोनीपत से कांग्रेस के कमल दीवान पर 4.60 करोड़ का कर्जा है। तीसरे नंबर पर 3.42 करोड़ कर्ज वाली गुरुग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा हैं। 9 निगम समेत 40 निकायों में चुनाव-उपचुनाव में 3062 नेताओं ने नामांकन किया है। इनमें 9 निगमों में मेयर के लिए 57 ने नामांकन भरा है। नगर पालिका-परिषद के प्रेजिडेंट के लिए 271 और पार्षद के लिए 2,734 लोगों ने नामांकन भरा है।

 

                              BJP-कांग्रेस के अमीर Vs कर्जदार उम्मीदवार  

 

      कमल दीवान                          राम अवतार वाल्मीकि

    कांग्रेस, सोनीपत                             बीजेपी, रोहतक

   सबसे अमीर उम्मीदवार                     सबसे कर्जदार उम्मीदवार

 

अब आपको एक-एक कर के सिलसिलेवार ढंग से निगम वाइज मेयर उम्मीदवारों की संपत्ति और उसके बारे बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं हिसार नगर निगम कि..


                                           नगर निगमः हिसार

 

     प्रवीन पोपली                     Vs                       कृष्ण सिंगला         

        भाजपा                                                         कांग्रेस

   ₹3.62 करोड़             कुल संपत्ति       ₹2.63 करोड़

  ₹44 लाख                कर्जा           कुछ नहीं है

   B.SC                   शिक्षा             10th

पिता रामस्वरूप RSS से जुड़े हुए हैं।   3 बार नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके।       

इनके पास 1.70 लाख कैश              इनके पास 1.50 लाख कैश

और 54 हजार बैंक में जमा है।        और 2 लाख रुपए बैंक में जमा है।

100 ग्राम सोने की ज्वेलरी है।                100 ग्राम सोना है।

  इको स्पोर्ट कार है।                     इनके पास कोई वाहन नहीं है।

                                      एक शॉट गन और रिवॉल्वर है।

 

                                नगर निगमः अंबाला


शैलजा सचदेवा                         VS                                 अमीषा चावला                 

  भाजपा                                                                            कांग्रेस

₹65 लाख                               कुल संपत्ति                               ₹2.44 करोड़

₹6.50 लाख                                 कर्जा                                         ₹33 लाख

B.A                                                 शिक्षा                                            10th

निवर्तमान पार्षद हैं।                       पति दलीप भूपेंद्र हुड्डा के मीडिया सलाहकार रहे।

उनके पास 400 ग्राम सोना है।                                इनके पास 5 लाख कैश है

कैश डेढ़ लाख और बैंक में                                       बैंक में 2 लाख जमा है।

सवा 2.27 लाख जमा है।                                                200 ग्राम सोना है।

उनके नाम कोई वाहन नहीं है।                          XUV गाड़ी और एक्टिवा स्कूटी है।

 

                                  नगर निगमः करनाल

रेणुबाला गुप्ता                           Vs                                   मनोज वधवा             

   भाजपा                                                                            कांग्रेस

₹3.58 करोड़                             कुल संपत्ति                        ₹6.51 करोड़

₹1.24 करोड़                                 कर्जा                             ₹2.12 करोड़                  

BA                                               शिक्षा                                 B.Com

2 बार लगातार मेयर रह चुकीं।               पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने

इनके पास 62 हजार रुपए कैश             विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

2.90 लाख बैंक में जमा है।                  इनके पास 2.50 लाख कैश

300 ग्राम सोना है।                       8.45 लाख बैंक में जमा है।

इनके नाम कोई गाड़ी नहीं है।                 250 ग्राम सोना है।

सिर्फ एक एक्टिवा स्कूटी है।              ऑडी समेत 2 कार है। एक गन है।

 

                              नगर निगमः रोहतक

 

राम अवतार वाल्मीकि                        Vs                       सूरजमल किलोई

      भाजपा                                                                            कांग्रेस

₹5.45 करोड़                                       कुल संपत्ति                             ₹1 करोड़

₹ 5.71 करोड़                                          कर्जा                                    कुछ नहीं

M.A                                                       शिक्षा                                      B.A, LLB

राम अवतार RSS से जुड़े हुए हैं।              किलोई से पार्षद रह चुके हैं।

उनके पास 120 ग्राम सोना                   उनके पास साढ़े 4 लाख कैश है

400 ग्राम चांदी है।                           बैंक में 17.83 लाख जमा है।

कैश 76 हजार और                           उनके पास 5 ग्राम सोना है।

बैंक में सवा 4 लाख रुपए जमा है।                    टाटा सफारी गाड़ी    

                                           एक स्कॉर्पियो गाड़ी है।                                                                     और स्कूटी है।

                                                       

                                 नगर निगमः सोनीपत

राजीव जैन                                    VS                                     कमल दीवान 

भाजपा                                                                                         कांग्रेस   

₹1.52 करोड़                                  कुल संपत्ति                                        ₹38 करोड़

कुछ नहीं                                              कर्जा                                           ₹4.60 करोड़

B.Com                                                   शिक्षा                                                   12th

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के                   पूर्व विधायक देवराज के बेटे हैं।

मीडिया सलाहकार रहे हैं।                                            इनके पास डेढ़ लाख कैश है

उनके पास 40 ग्राम सोना है।                                      बैंक में 2.46 करोड़ जमा है।

1.98 लाख कैश                                                                      500 ग्राम सोना है।

बैंक में सवा 3.81 लाख जमा है।                          वॉल्वो, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, इनोवा

                                                                                               और थार गाड़ी है।

                      नगर निगमः गुरुग्राम

 

    राजरानी मल्होत्रा                       Vs                                  सीमा पाहुजा                  

          भाजपा                                                                           कांग्रेस

₹36.82 लाख                                       कुल संपत्ति                           4.68 करोड़

कुछ नहीं                                                 कर्जा                                 ₹3.42 करोड़

BA                                                           शिक्षा                                       10th

राजरानी RSS से जुड़े हुए हैं।                                    पहले दो बार पार्षद रह चुकी है।

उनके पास 400 ग्राम सोना                                           उनके पास 85 हजार कैश है

और 500 ग्राम चांदी है।                                              और बैंक में 73 हजार जमा है।

कैश 50 हजार और                                                    उनके पास 900 ग्राम सोना है।

बैंक में 77 हजार 874 रुपए है।                                      कोई वाहन नाम नहीं है।

      कोई वाहन नहीं है।

 

                           नगर निगमः फरीदाबाद

 

          प्रवीन जोशी                          VS                                           लता रानी           

             भाजपा                                                                             कांग्रेस

₹28.42                                     लाख कुल संपत्ति                         ₹1.51 करोड़

₹7 लाख                                            कर्जा                                  ₹1.14 करोड़

MA                                                   शिक्षा                                            10th  

भाजपा महिला मोर्चा की                                 पति रिंकू यूथ कांग्रेस फरीदाबाद

उपाध्यक्ष रह चुकीं।                                                   के अध्यक्ष रह चुके।

इनके पास 41 हजार कैश                                          कैश 1.50 लाख और

और 6.74 लाख बैंक में जमा है।                        15 लाख रुपए बैंक में जमा है।

9 ग्राम सोना है।                                                इनके पास 150 ग्राम सोना है।

इनके पास एक क्रेटा कार है।                                       एक कार भी है।

 

                               नगर निगमः यमुनानगर


 सुमन बहमनी                                    VS                        किरण देवी

   भाजपा                                                                            कांग्रेस           

₹3.95 करोड़                                    कुल संपत्ति               ₹13.21 लाख

  ₹9.37 लाख                                      कर्जा                               कुछ नहीं

MA                                                    शिक्षा                                  12th

शिक्षा विभाग में अधिकारी रह चुकीं हैं।    पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी की पत्नी हैं।

70 हजार कैश और 47 लाख       एक लाख कैश और 21 हजार बैंक में जमा है।

बैंक में जमा है।                               150 ग्राम सोना है।

300 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है।         इनके पास कोई गाड़ी नहीं है।

इनके पास 2 गाड़ियां हैं।

 

                                नगर निगमः मानेसर

 

सुंदरलाल सरपंच                      VS                                    नीरज यादव

     भाजपा                                                                           कांग्रेस          

₹9.82 करोड़                   कुल संपत्ति         ₹44.35 लाख

₹1.32 करोड़                     कर्जा              ₹9.73 लाख

12th                           शिक्षा                   BA

सिकंदरपुर गांव के सरपंच रह चुके।    पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के करीबी हैं।

1.90 लाख कैश और                एक लाख कैश, 35 हजार बैंक में जमा है।

61 लाख बैंक में जमा हैं।                        100 ग्राम सोना है।

400 ग्राम सोना है।                          टोयोटा हिलक्स गाड़ी है।

12 ट्रैक्टर, इनोवा, स्विफ्ट, थार, बाइक है।

 

हरियाणा में नगर निगम नगर परिषद के चुनावी माहौल में लोगों की क्या है राय... गुरुग्राम क्षेत्र के कस्बा ताउडु में नगर परिषद के चुनाव है, वार्ड नंबर 8 के लोगों से बात की हमारे संवाददाता ने... यहां लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 8 में हमें ऐसा कैंडिडेट चाहिए जो विकास कार्य कर सके बिजली पानी स्वास्थ्य विभाग रास्ते बनवा सके और प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं को जनता को पूरा लाभ दिला सके उन्होंने कहा कि बहुत सारे कैंडिडेट रहे लेकिन विकास के नाम पर जनता कुश नहीं है विकास कार्य कुछ नहीं हुए परेशानी ही परेशानी दिखाई दे रही है। वार्ड नंबर 8 के कैंडिडेट एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने बलबूते पर विकास  के काम करा सकते हैं इसलिए हम ऐसे कैंडिडेट को चुनना पसंद करेंगे।

 

हरियाणा निकाय चुनावों भी विधानसभा चुनावी नतीजों जैसे ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। निकाय चुनावों में भी कई फैक्टर ऐसे हैं, जो भाजपा के अच्छे संकेत के तौर पर दिखाई दे रहा हैं। निकाय चुनावों पर भी कांग्रेस की गुटबाजी और भाजपा की एकजुटता का असर दिख सकता है। जहां एक ओर विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद भी कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी थमने के संकेत नहीं मिले हैं। वहीं, भाजपा से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता और प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के समर्थकों को टिकट देकर फिलहाल उन्हें शांत कर लिया है। वहीं, इस बार नगर निगमों में मेयर के पदों पर भाजपा का मुकाबला अपने ही बागियों से है।