हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां
तेज हो गई है। साथ राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कैबिनेट
मंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर तंज कसते हुए कहा कि,
कई बार आदमी ठीक होता है, लेकिन उसकी ग्रह चाल खराब हो जाती है। वहीं हिसार में
कांग्रेस को पार्षद उम्मीदवार ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नामांकन के अंतिम
दिन कांग्रेस को समर्थन देने के लिए खुद ही कैंडिडेट्स से संपर्क साधना पड़ा।
कांग्रेस हिसार में पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। मगर,
उन्हें 20 वार्डों में सिर्फ 13 वार्ड में ही
उम्मीदवार मिल पाए। इसके बाद बाकी वार्डों में कांग्रेस ने अन्य कैंडिडेट्स का
समर्थन कर दिया।
कांग्रेस
ने 7 वार्डों
में निर्दलीय को दिया समर्थन
■ वार्ड - 5
■ वार्ड- 11 ■ वार्ड- 12 ■ वार्ड - 13
■ वार्ड- 14 ■ वार्ड-15 ■ वार्ड-20
हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 मेयर उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं। वहीं सबसे कम 13.21 लाख संपत्ति यमुनानगर से कांग्रेस उम्मीदवार किरण देवी की है। इसके बाद फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रवीन जोशी हैं, जिनके पास 28.42 लाख की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राज रानी हैं, जिनकी संपत्ति 36.82 लाख रुपए है। इनके अलावा 2 और लखपति उम्मीदवार हैं। जिनमें मानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज यादव की 44.35 लाख और अंबाला से भाजपा उम्मीदवार सैलजा सचदेवा की संपत्ति 65 लाख रुपए है। इनके अलावा सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं।
सबसे ज्यादा
नामांकन हिसार, सबसे कम गुरुग्राम में
नगर
निगम नामांकन
हिसार 10
सोनीपत 8
फरीदाबाद 7
मानेसर 7
करनाल 6
अंबाला 6
यमुनानगर 6
रोहतक 5
गुरुग्राम 2
कर्जदार उम्मीदवारों की बात करें तो
सबसे ज्यादा 5.71 करोड़ का कर्जा रोहतक से भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि पर है।
खास बात यह है कि उनकी संपत्ति इस कर्जे से कम यानी 5.45 करोड़ है। दूसरे नंबर पर
सोनीपत से कांग्रेस के कमल दीवान पर 4.60
करोड़ का कर्जा है। तीसरे नंबर पर 3.42 करोड़ कर्ज वाली गुरुग्राम से
कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा हैं। 9 निगम समेत 40 निकायों में चुनाव-उपचुनाव में 3062
नेताओं ने नामांकन किया है। इनमें 9 निगमों में मेयर के लिए 57 ने नामांकन भरा है। नगर पालिका-परिषद के
प्रेजिडेंट के लिए 271 और पार्षद के लिए 2,734 लोगों ने नामांकन भरा है।
BJP-कांग्रेस के अमीर Vs कर्जदार उम्मीदवार
कमल दीवान राम अवतार वाल्मीकि
कांग्रेस, सोनीपत बीजेपी, रोहतक
सबसे अमीर उम्मीदवार सबसे कर्जदार उम्मीदवार
अब आपको एक-एक कर के सिलसिलेवार ढंग से निगम वाइज मेयर उम्मीदवारों की संपत्ति और उसके बारे बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं हिसार नगर निगम कि..
नगर निगमः हिसार
प्रवीन
पोपली Vs कृष्ण सिंगला
भाजपा
कांग्रेस
₹3.62 करोड़ कुल संपत्ति ₹2.63 करोड़
₹44
लाख कर्जा कुछ नहीं है
B.SC शिक्षा 10th
पिता रामस्वरूप RSS से जुड़े हुए हैं। 3 बार नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके।
इनके पास 1.70 लाख कैश इनके पास 1.50 लाख कैश
और 54 हजार बैंक में जमा है। और 2 लाख रुपए बैंक में जमा है।
100 ग्राम सोने की ज्वेलरी है। 100 ग्राम सोना है।
इको स्पोर्ट कार है। इनके पास कोई वाहन नहीं है।
एक शॉट गन और रिवॉल्वर है।
नगर निगमः अंबाला
शैलजा सचदेवा VS अमीषा चावला
भाजपा
कांग्रेस
₹65 लाख कुल संपत्ति ₹2.44 करोड़
₹6.50 लाख कर्जा ₹33 लाख
B.A शिक्षा 10th
निवर्तमान
पार्षद हैं। पति दलीप भूपेंद्र हुड्डा के मीडिया
सलाहकार रहे।
उनके
पास 400 ग्राम सोना है। इनके पास 5 लाख कैश है
कैश
डेढ़ लाख और बैंक में बैंक में 2 लाख जमा है।
सवा
2.27 लाख जमा है।
200 ग्राम सोना है।
उनके
नाम कोई वाहन नहीं है। XUV गाड़ी और एक्टिवा स्कूटी है।
नगर निगमः करनाल
रेणुबाला गुप्ता Vs मनोज वधवा
भाजपा
कांग्रेस
₹3.58 करोड़ कुल संपत्ति ₹6.51 करोड़
₹1.24 करोड़ कर्जा ₹2.12 करोड़
BA शिक्षा B.Com
2 बार
लगातार मेयर रह चुकीं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने
इनके
पास 62 हजार
रुपए कैश विधानसभा चुनाव लड़
चुके हैं।
2.90 लाख
बैंक में जमा है। इनके पास 2.50 लाख कैश
300 ग्राम
सोना है। 8.45 लाख बैंक में जमा है।
इनके
नाम कोई गाड़ी नहीं है। 250 ग्राम सोना है।
सिर्फ
एक एक्टिवा स्कूटी है। ऑडी
समेत 2 कार
है। एक गन है।
नगर निगमः रोहतक
राम अवतार वाल्मीकि Vs सूरजमल किलोई
भाजपा कांग्रेस
₹5.45
करोड़ कुल संपत्ति ₹1 करोड़
₹ 5.71
करोड़ कर्जा कुछ नहीं
M.A शिक्षा B.A, LLB
राम
अवतार RSS से
जुड़े हुए हैं। किलोई से पार्षद रह चुके हैं।
उनके
पास 120 ग्राम
सोना उनके पास साढ़े 4 लाख कैश है
400 ग्राम
चांदी है। बैंक
में 17.83 लाख
जमा है।
कैश
76 हजार
और उनके पास 5 ग्राम सोना है।
बैंक में सवा 4 लाख रुपए जमा है। टाटा सफारी गाड़ी
एक स्कॉर्पियो गाड़ी है। और स्कूटी है।
नगर निगमः सोनीपत
राजीव जैन VS
कमल
दीवान
भाजपा कांग्रेस
₹1.52
करोड़ कुल संपत्ति ₹38 करोड़
कुछ
नहीं कर्जा ₹4.60 करोड़
B.Com शिक्षा 12th
पूर्व
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व विधायक देवराज के बेटे हैं।
मीडिया
सलाहकार रहे हैं। इनके पास डेढ़ लाख कैश है
उनके
पास 40 ग्राम
सोना है। बैंक में 2.46 करोड़ जमा है।
1.98 लाख
कैश 500
ग्राम सोना है।
बैंक
में सवा 3.81 लाख
जमा है। वॉल्वो, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, इनोवा
और थार गाड़ी है।
नगर निगमः गुरुग्राम
राजरानी मल्होत्रा Vs सीमा पाहुजा
भाजपा
कांग्रेस
₹36.82
लाख कुल संपत्ति 4.68 करोड़
कुछ
नहीं कर्जा ₹3.42 करोड़
BA शिक्षा 10th
राजरानी
RSS से
जुड़े हुए हैं। पहले दो बार पार्षद रह चुकी है।
उनके
पास 400 ग्राम
सोना उनके पास 85 हजार कैश है
और 500 ग्राम चांदी है। और बैंक में 73 हजार जमा है।
कैश
50 हजार
और उनके पास 900 ग्राम सोना है।
बैंक
में 77 हजार
874 रुपए
है। कोई वाहन नाम नहीं है।
कोई वाहन नहीं है।
नगर निगमः फरीदाबाद
प्रवीन जोशी VS लता रानी
भाजपा
कांग्रेस
₹28.42 लाख कुल संपत्ति ₹1.51 करोड़
₹7 लाख कर्जा ₹1.14 करोड़
MA शिक्षा 10th
भाजपा महिला मोर्चा की पति रिंकू यूथ कांग्रेस फरीदाबाद
उपाध्यक्ष रह चुकीं। के अध्यक्ष रह चुके।
इनके पास 41 हजार कैश कैश 1.50 लाख और
और 6.74 लाख बैंक में जमा है। 15 लाख रुपए बैंक में जमा है।
9 ग्राम सोना है। इनके पास 150 ग्राम सोना है।
इनके पास एक क्रेटा कार है। एक कार भी है।
नगर
निगमः यमुनानगर
सुमन
बहमनी VS किरण देवी
भाजपा
कांग्रेस
₹3.95 करोड़ कुल संपत्ति ₹13.21 लाख
₹9.37 लाख कर्जा कुछ नहीं
MA शिक्षा 12th
शिक्षा विभाग में अधिकारी रह चुकीं हैं। पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी की पत्नी हैं।
70 हजार कैश और 47 लाख एक लाख कैश और 21 हजार बैंक में जमा है।
बैंक में जमा है। 150 ग्राम सोना
है।
300 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है।
इनके पास 2 गाड़ियां हैं।
नगर निगमः मानेसर
सुंदरलाल सरपंच VS नीरज यादव
भाजपा कांग्रेस
₹9.82 करोड़ कुल संपत्ति ₹44.35 लाख
₹1.32 करोड़ कर्जा ₹9.73 लाख
12th शिक्षा BA
सिकंदरपुर गांव के सरपंच रह चुके। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के करीबी हैं।
1.90 लाख कैश और एक लाख कैश, 35 हजार बैंक में जमा है।
61 लाख बैंक में जमा हैं। 100 ग्राम सोना है।
400 ग्राम सोना है। टोयोटा हिलक्स गाड़ी
है।
12 ट्रैक्टर, इनोवा, स्विफ्ट, थार, बाइक है।
हरियाणा
में नगर निगम नगर परिषद के चुनावी माहौल में लोगों की क्या है राय... गुरुग्राम
क्षेत्र के कस्बा ताउडु में नगर परिषद के चुनाव है, वार्ड नंबर 8 के लोगों से बात की हमारे संवाददाता ने... यहां लोगों का
कहना है कि वार्ड नंबर 8 में
हमें ऐसा कैंडिडेट चाहिए जो विकास कार्य कर सके बिजली पानी स्वास्थ्य विभाग रास्ते
बनवा सके और प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं को जनता को पूरा लाभ दिला सके
उन्होंने कहा कि बहुत सारे कैंडिडेट रहे लेकिन विकास के नाम पर जनता कुश नहीं है
विकास कार्य कुछ नहीं हुए परेशानी ही परेशानी दिखाई दे रही है। वार्ड नंबर 8 के कैंडिडेट एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने बलबूते पर विकास
के काम करा सकते हैं इसलिए हम ऐसे कैंडिडेट को चुनना पसंद करेंगे।
हरियाणा निकाय चुनावों भी विधानसभा चुनावी नतीजों जैसे ही होने
का अनुमान लगाया जा रहा है। निकाय चुनावों में भी कई फैक्टर ऐसे हैं, जो भाजपा के
अच्छे संकेत के तौर पर दिखाई दे रहा हैं। निकाय चुनावों पर भी कांग्रेस की गुटबाजी
और भाजपा की एकजुटता का असर दिख सकता है। जहां एक ओर विधानसभा चुनावों में मिली
हार के बाद भी कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी थमने के संकेत नहीं मिले हैं। वहीं, भाजपा से
नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता और प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के
समर्थकों को टिकट देकर फिलहाल उन्हें शांत कर लिया है। वहीं, इस बार नगर
निगमों में मेयर के पदों पर भाजपा का मुकाबला अपने ही बागियों से है।
No comments:
Post a Comment