दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी 70 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस उत्सव
में दिल्ली के वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस
उम्मीदवार संदीप दीक्षित, आप नेता अरविंद केजरिवाल, दिल्ली सीएम आतिशी और बीजेपी
उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने वोट डाला। कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और
करावल नगर से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा भी मतदान के लिए पहुंचे। सभी नेताओं ने
मतदाताओं से वोट डालने की अपील के साथ अपने- अपने जीत की दावे किए। बीजेपी सांसद
मनोज तिवारी ने आप पर ताजा तंज कसते हुए दावा किया कि दिल्ली की जनता आप सरकार से
तंग आ चुकी है और अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली वालों को आप सरकार से सिर्फ गंदा
पानी, प्रदूषित
हवा मिली है। अब हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।' आज दिल्ली के लोगों ने इसी भावना के
साथ दिल्ली के मतदान किए हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और AAP उम्मीदवार आतिशी ने दावा किया कि
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 "केवल एक सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि एक 'धर्मयुद्ध' है।" आतिशी ने कहा कि दिल्ली के
लोग उन लोगों के साथ खड़े हैं जो शहर की प्रगति के लिए काम करते हैं और गुंडागर्दी
का समर्थन नहीं करते हैं। अपने खिलाफ हुई एफआईआर पर आतिशी ने कहा कि "दिल्ली पुलिस कुछ भी कर सकती है।
दिल्ली पुलिस खुलेआम बीजेपी को चुनाव लड़वा रही है। एक तरफ बीजेपी की गुंडागर्दी
है तो दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस बीजेपी को पूरा समर्थन दे रही है।"
उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने अपनी
पत्नी के साथ लाइन में लगकर वोटिंग की। साथ ही पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई
चंद्रचूड़, पूर्व
मुख्य चुनाव आयुक्त और भारतीय कवि व लेखक सुरेंद्र शर्मा ने भी वोट डाला। राजधानी
की 70 सीटों
पर सुबह 7 बजे
से शाम 6 बजे
तक वोटिंग हुई, जिसमें आम से लेकर खास तक सबने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पराष्ट्रपति
जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित सीपीडब्ल्यूडी
सर्विस सेंटर केंद्र पर मतदान के बाद कहा कि मतदान महान दान है। प्रजातंत्र का
आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है।
भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है। जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व
मतदान से ही जाहिर होता है।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप
उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान
केंद्र पर मतदाताओं को वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने से रोकने का प्रयास कर
रही है। यह सब गरीब ग्रामीणों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। भारद्वाज ने
कहा कि कल
रात उनके निजी परिसरों पर भी छापेमारी की गई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
प्रक्रिया में भाग लेते हुए, वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपने मतदान अधिकारों
का उपयोग करने के लिए प्रत्येक नागरिकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। सिब्बल ने कहा
कि, मैंने किसी को कहते सुना- विकसित भारत के लिए वोट करें। मेरा मानना है कि
भारत तभी विकसित होगा जब वह शिक्षित होगा। भारत अभी शिक्षित भी नहीं है।
दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने के बाद, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने विश्वास जताया कि दिल्ली के लोग सही सरकार चुनेंगे।
उन्होंने कहा कि "दिल्ली के लोग बहुत बुद्धिमान हैं। हमें उन पर भरोसा है। वे 'गुंडागर्दी' बर्दाश्त नहीं करते। इसलिए, हमारा दृढ़ विश्वास है कि दिल्ली के
लोग सही विकल्प चुनेंगे।"
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव विधानसभा सुचारू रूप से संपन्न कराने
के लिए सुरक्षा अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव अधिकारियों ने
पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया है। सभी अधिकारी पिछले 3 महिने से लगातार इस
कार्य में लगे हुए थे।
कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी
उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने
कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और आतिशी ये सभी चुनाव हारने वाले हैं। रमेश बिधूड़ी
का कहना है, "दिल्ली
के लोग राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए आज वोट किए हैं। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने दिल्ली को बर्बाद
कर दिया है, पीएम
मोदी दिल्ली को देश के बाकी हिस्सों की तरह विकसित करना चाहते हैं।
रोहिणी विधानसभा सीट से बीजेपी
उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने परिवार सहित वोट डाला। भाजपा
के निवर्तमान विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।
2015 और 2020 के
विधानसभा चुनावों में भी जीती हासिल कर चुके हैं। विजेंद्र गुप्ता AAP उम्मीदवार प्रदीप मित्तल के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस
ने इस सीट से सुमेश गुप्ता को मैदान में उतारा है।
राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया। दिल्ली पुलिस ने चुनाव
को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना
देखने को नहीं मिली। राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा था। 8 फरवरी को दिल्ली के मतदाताओं का फैसला तय करेगा की दिल्ली में
इस बार किसकी सरकार बनेगी।
No comments:
Post a Comment