27 February 2025

हरियाणा निकाय चुनाव से गायब चौटाला परिवार, न सारे कैंडिडेट उतारे, न बड़े नेताओं का प्रचार, विधानसभा इलेक्शन में मिली थी करारी हार

 

हरियाणा में निकाय चुनाव जोरो पर है, वहीं हरियाणा की पॉलिटिक्स में किसी वक्त दबदबा रखने वाला पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल का चौटाला परिवार 4 महीने बाद भी विधानसभा में मिली चुनावी हार से उबर नहीं पाया है। कभी लोकसभा-विधानसभा से लेकर सरपंच चुनाव तक चौटाला परिवार दखल रखता था। मगर, इस बार निकाय चुनाव से चौटाला परिवार पूरी तरह गायब है। चौटाला परिवार के दिग्गज नेता निकाय चुनाव को लेकर कहीं एक्टिव नहीं हैं। खासकर, अपने गढ़ सिरसा तक में ग्राउंड लेवल पर चौटाला परिवार के बड़े चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। सिरसा नगर परिषद से इनेलो ने ओमप्रकाश कमेटीवाला और जजपा ने प्रवीन कुमार लक्की को चेयरमैन उम्मीदवार बनाया है। इनेलो से अभय चौटाला, सुनैना चौटाला, अर्जुन चौटाला, कर्ण चौटाला, आदित्य चौटाला और जजपा से अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला बड़े चेहरे हैं। इनमें से किसी ने भी पार्टी उम्मीदवार के लिए कोई कैंपेन नहीं किया। बड़ी जनसभा तो दूर, ये नेता नुक्कड़ मीटिंग तक करने नहीं पहुंचे। यह स्थिति तब है जबकि निकाय चुनाव के लिए 3 दिन बाद 2 मार्च को वोटिंग होनी है।

 

                                 राजनीति ने 3 हिस्सों में बांटा

                                               चौटाला परिवार               

                                                इनेलो

अभय चौटाला                      सुनैना चौटाला                       अर्जुन चौटाला

 

                     कर्ण चौटाला                       आदित्य चौटाला

 

                                 राजनीति ने 3 हिस्सों में बांटा

                                                चौटाला परिवार

                                                 जजपा

  अजय चौटाला                      दुष्यंत चौटाला                    दिग्विजय चौटाला

 

                                                निर्दलीय

                                             रणजीत चौटाला

सिरसा नगर परिषद का गठन साल 1987 में हुआ था। इससे पहले यह नगरपालिका होती थी। इन 38 सालों में से 20 साल तक चौटाला परिवार का ही सिरसा नगर परिषद में एकछत्र राज रहा है। इन्हीं की पार्टी का कोई कार्यकर्ता नगर परिषद प्रधान के पद पर बैठता रहा है। साल 2016 में पहली बार भाजपा ने यहां प्रधान बनाया था। पिछले दो विधानसभा चुनावों से इनेलो को काफी नुकसान हुआ है। कार्यकर्ता भी टूटे हैं। पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की भी कमी रही है। वहीं जेजेपी भी विधानसभा चुनाव के परिणाम के झटके से उबर नहीं पाई है। उनके कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की कमी है। कुछ चौटाला परिवार का भाजपा के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर भी रहा है। इसलिए निकाय चुनाव में इनकी भागीदारी सक्रिय नहीं दिख रही है। यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

 

                                           सिरसा नगर परिषद में

                                       4 बार इनेलो का प्रधान रहा


  प्रधान                                     पार्टी                                     कार्यकाल

लीला कृष्ण                               इनेलो                                  1987 से 1992

ओमप्रकाश सेठी                        कांग्रेस                                 1992 से 1995

सुखविंदर कौर गिल                   कांग्रेस                                1995 से 1999

पदम जैन                                  इनेलो                                1999 से 2005

पवन डिंगवाला                           इनेलो                                2005 से 2009

सुरेश कुक्कू                               इनेलो                                 2009 से 2014

शीला सहगल                             भाजपा                               2016 से 2018

रीना सेठी                                   हलोपा                           2021 (अप्रैल-अक्टूबर)

 

पानीपत नगर निगम चुनावों में गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की ओर से मेयर पद पर गृहणी सविता गर्ग मैदान में हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने एक्सपोर्टर प्रतीपाल खेड़ा को टिकट दी है। साथ ही दोनों पार्टियों ने अपने पार्षद उम्मीदवारों की भी घोषणा की है। बीजेपी ने मेयर के लिए पूर्व पार्षद कोमल सैनी को मैदान में उतारा है। भाजपा की बीसी मेयर प्रत्याशी की काट में कांग्रेस वैश्य समाज की सविता गर्ग पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के पत्ते खुलते ही आम आदमी पार्टी ने पंजाबी समाज के प्रीतपाल खेड़ा को मेयर चुनाव में उतारा। उन्हें वार्ड-20 से पार्षद का टिकट खेड़ा ट्रांसपोर्टर हैं। वहीं बीजेपी के 5 बागी भी मैदान में हैं।

 

                                          BJP के पांच बागी मैदान में

 

वार्ड-4 अंजली शर्मा (कांग्रेस का समर्थन)

वार्ड-13 सतीश सैनी

वार्ड-15 शकुंतला गर्ग

वार्ड-16 प्रियंका रावल

वार्ड-17 सुमन रानी छाबड़ा

 

कांग्रेस ने 26 वार्डों में से 20 में प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि 6 वार्डों में निर्दलीय या भाजपा के बागियों को समर्थन दिया है। पूर्व मेयर सुरेश वर्मा और उनकी पत्नी सरोज वर्मा दोनों को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस ने तीन पूर्व पार्षदों को सपोर्ट नहीं किया। इनमें वार्ड-13 से रामरतन अग्रवाल/सुधा अग्रवाल, वार्ड-16 से मंजू कादियान और वार्ड-24 से चंचल डावर हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुधा अग्रवाल या उनके पति रामरतन अग्रवाल वार्ड-13 से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

 

सोनीपत में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरखौदा पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अध्यक्ष पद की आजाद उम्मीदवार ममता सैनी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। सीएम सैनी ने कहा कि किसी भी खरखौदा वासी के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। चुनाव प्रचार के अंतिम तीन-चार दिन बचे हैं और जनता का मूड पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। "पिछली बार भी जब विधानसभा चुनाव में वोट मांगने आया था, तब रात 10 बजे ही स्पष्ट हो गया था कि पवन खरखौदा विधायक बनेंगे। आज फिर वही समय आ गया है। जनता का निर्णय ग़ज़ब का होता है, और वह सम्मान से कभी समझौता नहीं करती।

 

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज विपक्ष के लोग यह कह रहे हैं कि सरकार ने 100 दिन में कोई काम नहीं किया। पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें ट्वीट से फुर्सत नहीं मिल रही है। ट्वीट से फुरसत मिलेगी तभी तो पता लगेगा कि काम हो रहे हैं। घर के AC कमरे में बैठकर कांग्रेस के लोग ट्वीट कर देते हैं। उनका काम चल जाता है और कांग्रेस पार्टी ट्वीट की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के पास कुछ नहीं है, केवल ट्वीट करते हैं। बिना सच्चाई जाने ट्वीट कर देते हैं। कांग्रेस के लोग यह भी नहीं देखते कि सच्चाई क्या है।

 

हिसार में राज्य के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की थी, उन्हें पूरा किया जाएगा। नायब सिंह सैनी सुलझे हुए समक्ष मुख्यमंत्री हैं। वे संकल्प पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे।

 

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश द्वारा हवाई अड्डा शुरू होने पर इस्तीफा देने की घोषणा पर पलटवार करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वह समय आने वाला है, इसलिए वे अपना इस्तीफा तैयार रखें। उन्होंने कटाक्ष किया कि हवाई अड्डा शुरू होने की प्रक्रिया सीढ़ी दर सीढ़ी चल रही है और यह प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी होगी। कांग्रेस सांसद को हवाई अड्डे की विकास प्रक्रिया देखते रहना चाहिए क्योंकि कोई फाइल उनके समझ में नहीं आएगी।

 

निकाय चुनाव में कांग्रेस की स्थिति पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस है ही कहां ? हरियाणा के किसी जिले में कोई कांग्रेस, किसी जिले में कोई कांग्रेस है। कांग्रेस की स्थिति इस चुनाव में सांप छछूंदर वाली हो गई है। उनको पता चल गया है कि उनके ढोल व पीपे खाली निकलने वाले हैं। जिन लोगों ने हरियाणा जलाया, हरियाणा की जनता पर जुल्म किए, उन्हें जनता अब कभी मुंह नहीं लगाएगी। वास्तव में हरियाणा में कांग्रेस नहीं बल्कि सत्ता लोलुप लोगों का एक गिरोह है, जो येन केन प्रकारेन सत्ता में कब्जा करके प्रदेश को असंख्य हाथों से लूटना चाहते हैं।


अंबाला नगर निकाय चुनाव को लेकर अंबाला में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला रहा है। युवा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर इसे एक ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि इससे उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगापहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने कहा कि वे इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे है। उन्हें अपने माता-पिता को कई बार वोट डालते देखा था, लेकिन अब हम भी अपने मत का प्रयोग करेंगे पहली बार मतदान करने वालों ने  युवाओं ने सभी मतदाताओं से अपील की  करते हुए कहा कि वे भी अपने मत का अवश्य प्रयोग करें। हर एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है।

 

सीवन नगर पालिका से भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी शैली मुंजाल के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि आज मैं अपनों के बीच आया हूं, अपने परिवार में आया हूं। मुझे विश्वास है कि सीवन की सरदारी 2 मार्च को कमल का बटन दबाकर अपना आशीर्वाद हमें देगी। आप यहां से भाजपा का मेयर बना दीजिए। 3 गुना गति से क्षेत्र का नॉन-स्टॉप विकास करने की गारंटी है मेरी। अब देखना होगा कि हरियाणा की जनता इस बार निकाय चुनाव में किसकी गरंटी पर अपना विश्वास जताती है।

No comments:

Post a Comment