हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टीयां जोर शोर से लगी हुई
हैं। 10 नगर निगमों में मेयर चुनाव को लेकर 17 फरवरी आखिरी दिन है। CM नायब सैनी से लेकर राज्य के बड़े कैबिनेट
मंत्री तक पूरे दिन पार्टी प्रत्याशियों के साथ नामांकन प्रकिया में जुटे रहे।
सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन कैंडिडेट माफी ढांडा
का नामांकन कराया। जिसके बाद सीएम हेलिकॉप्टर से रोहतक पहुंच गए। यहां पर सीएम ने भाजपा
मेयर उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि के चुनावी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को
संबोधित किया। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करनाल पहुंचे, जहां पर उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी रेणु
बाला गुप्ता का नामांकन करवाया। वहीं हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
ने सोनीपत से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के कार्यालय का उद्घाटन किया। कांग्रेस
प्रत्याशी मनोज वाधवा ने मेयर पद के लिए नामांकन किया। सिरसा में कांग्रेस की
चेयरपर्सन प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन किया।
बीजेपी, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी
नगर निगम बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
हिसार
प्रवीन पोपली कृष्ण सिंगला
गुरुग्राम
राजरानी मल्होत्रा सीमा पाहुजा
रोहतक
राम अवतार वाल्मीकि सूरजमल किलोई
पानीपत
कोमल सैनी घोषणा बाकी
करनाल
रेणु बाला गुप्ता मनोज वधवा
फरीदाबाद
प्रवीन जोशी लता रानी
अंबाला
सैलजा सचदेवा अमीषा चावला
सोनीपत
राजीव जैन कमल दीवान
यमुनानगर
सुमन बहमनी किरणा देवी
मानेसर
सुंदर लाल यादव नीरज यादव
हरियाणा
के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला
सदर चुनाव के लिए आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में पंक्तियां
पढ़ते हुए कहा कि “तूफानों
से खेलता हूं मैं, मैं
खुद भी एक तूफान हूं, हमसे
टकराने वालों के लिए, उनके
खात्मे का पैगाम हूं“। हजारों
की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विज ने कहा कि “विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैने चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए आज उस रथ के साथ 32 घोड़े जुड़ रहे हैं। सभी मिलकर सभी अम्बाला छावनी को सुंदर
और हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे”। कैबिनेट
मंत्री अनिल विज ने विरोधियों को मंच से जवाब देते हुए कहा कि चुनाव में “कुछ कठनाईयां आती है और प्रत्याशियों को उस ओर ध्यान नहीं
देना है। दिशा भ्रम करने के लिए अगर कोई खेल खेलता है तो आपने पार्टी का निष्ठावान
कार्यकर्ता होकर काम करना है और आपको किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है”।
हिसार से रामनिवास राड़ा ने 2024 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वे निर्दलीय
उम्मीदवार सावित्री जिंदल से चुनाव हार गए। इसके बाद निकाय चुनाव आते ही उन्होंने
भाजपा से नजदीकी बढ़ानी शुरू की। मेयर टिकट तक के लिए आवेदन किया। कांग्रेस से भी
मेयर टिकट की दावेदारी जता रहे थे। दोनों जगह से उन्हें इनकार हो गया तो आज
समर्थकों की मीटिंग बुला निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है।
भाजपा- कांग्रेस से कटा टिकट निर्दलीय मैदान में
प्रवीन पोपली रामनिवास राड़ा कृष्ण सिंगला
(भाजपा प्रत्याशी) (कांग्रेस के बागी) (कांग्रेस प्रत्याशी)
हिसार में भाजपा ने मेयर टिकट में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और सरकार को
समर्थन दे रही निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल की सिफारिश नहीं मानी। संगठन के
कोटे से प्रवीन पोपली को टिकट दी गई। इससे भाजपा के जिला सचिव वैभव बिदानी मेयर
टिकट कटने से नाराज हैं।
प्रवीन पोपली को टिकट वैभव बिदानी नाराज
राजेंद्र सैनी वैभव बिदानी
(भाजपा प्रत्याशी) (भाजपा जिला सचिव)
गुरुग्राम में भाजपा ने वैश्य समाज की
नाराजगी को देखते हुए निगम में पार्षद का उम्मीदवार बदल दिया है। गुरुग्राम में
नगर निगम के 36 वार्ड हैं। जिनमें किसी भी वैश्य नेता को भाजपा ने टिकट नहीं दी।
इससे वैश्य समाज नाराज हो गया। उनका कहना था कि लोकसभा और विधानसभा के बाद अब नगर
निगम में भी वैश्य समाज की अनदेखी हुई है। उनकी नाराजगी देखते हुए भाजपा ने वार्ड
27 से उम्मीदवार बदल दिया। पहले यहां ब्राह्मण समुदाय से चंचल कौशिक को टिकट दी गई
थी। अब उनकी टिकट काटकर आशीष गुप्ता को दे दिया गया है। आशीष गुप्ता वैश्य समाज से
आते हैं।
गुरुग्राम के वार्ड नंबर 27 से BJP ने बदला पार्षद प्रत्याशी
पहले चंचल कौशिक अब आशीष गुप्ता
करनाल में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष ने इस्तीफा
दिया है। वह भाजपा से वार्ड नगर 3
के दावेदार थे लेकिन वहां राजेश कुमार को टिकट
दे दी गई। वे उम्मीद लगाए बैठे थे कि स्पीकर हरविंद्र कल्याण की सिफारिश से उन्हें
टिकट मिलेगी। इसके बाद उन्होंने समर्थकों की मीटिंग बुलाई। जिसमें मोहदीनपुर मंडल
के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। रोड़ ने कहा कि मैं पिछले 6 साल से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। मेरी
मेहनत दरकिनार कर ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दी गई जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से
भाजपा में शामिल हुआ। यहां हम आपको एक- एक कर के सभी नगर निगमों में
कांग्रेस-BJP उम्मीदवारों के
बारे बता रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं हिसार नगर निगम की...
नगर निगमः हिसार
प्रवीन
पोपली Vs कृष्ण सिंगला
भाजपा
कांग्रेस
पोपली: पंजाबी सिंगला: 3 बार हिसार
समाज का बड़ा चेहरा हैं। नगर परिषद के चेयरमैन रहे हैं।
पिता RSS से जुड़े हुए थे। पिता भजनलाल के राजनीतिक सचिव रहे।
नगर निगमः गुरुग्राम
राजरानी मल्होत्रा Vs सीमा पाहुजा
भाजपा
कांग्रेस
मल्होत्रा: महिला मोर्चा की पाहुजा: दो बार पार्षदका चुनाव प्रदेश
कार्यकारिणी की सदस्य। जीत चुकी हैं।
नगर निगमः पानीपत
कोमल
सैनी भाजपा Vs कांग्रेस (घोषणा बाकी)
सैनी: OBC समाज से आती हैं। चुनाव देरी से होने हैं
पार्षद
रह चुकीं। जिस कारण समय लग रहा है।
नगर निगमः रोहतक
राम अवतार वाल्मीकि Vs सूरजमल किलोई
भाजपा कांग्रेस
वाल्मीकिः RSS से जुड़े होने किलोई: 2005 में पार्षद बने।
के कारण फायदा मिला। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।
नगर निगमः करनाल
रेणुबाला गुप्ता Vs मनोज वधवा
भाजपा
कांग्रेस
गुप्ता: लगातार 2 बार वधवाः 2024 में भाजपा छोड़
करनाल की मेयर रह चुकीं। कांग्रेस में शामिल हुए।
नगर निगमः सोनीपत
राजीव जैन VS
कमल
दीवान
भाजपा कांग्रेस
जैन: मनोहर लाल खट्टर के दीवानः पूर्व विधायक
पूर्व मीडिया सलाहकार रहे चुके। देवराज के बेटे हैं।
नगर निगमः फरीदाबाद
प्रवीन जोशी VS लता रानी
भाजपा
कांग्रेस
जोशी : केंद्रीय राज्य मंत्री रानी:
पति फरीदाबाद लोस के
भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रह चुकीं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
नगर निगमः अंबाला
शैलजा सचदेवा VS अमीषा चावला
भाजपा
कांग्रेस
सचदेवाः निवर्तमान पार्षद हैं। चावलाः पति दिलीप भूपेंद्र हुड्डा के
भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया सलाहकार रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं।
नगर निगमः यमुनानगर
सुमन
बहमनी VS किरण देवी
भाजपा कांग्रेस
बहमनी: 2024 में शिक्षा विभाग से रिटायर देवी: पूर्व विधायक
रिटायरमेंट लेकर भाजपा में शामिल हुईं। राजपाल भूखड़ी की पत्नी हैं।
विस चुनाव में भी टिकट मांग रही थीं। कुमारी सैलजा की करीबी हैं।
नगर निगमः मानेसर
सुंदरलाल सरपंच VS नीरज यादव
भाजपा कांग्रेस
सरपंच: सिकंदरपुर गांव के यादवः पूर्व मंत्री कैप्टन
अजय यादव के करीबी हैं।
सरपंच रह चुके हैं, संगठन में काफी एक्टिव हैं।
हरियाणा में पानीपत को छोड़कर 9 नगर निगमों,
नगर परिषद और नगर पालिकाओं में नामांकन का 17 जनवरी को आखिरी दिन था। कैथल की सीवन नगर पालिका में आखिरी दिन
नामांकन के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। नामांकन के लिए लगी लाइन में लोग एक
दूसरे को धक्के मारते दिखे। वहीं जींद के जुलाना में हंगामा हो गया। 9 नगर निगमों में नामांकन के बाद अब प्रत्याशी
जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
No comments:
Post a Comment