दिल्ली
में आज से रेखा गुप्ता की नेतृत्व में बीजेपी सरकार बन गई है। शालीमार बाग
सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे
दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं। रेखा गुप्ता
से पहले सुषमा स्वराज,
शीला दीक्षित
और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। प्रवेश
वर्मा समेत 6
मंत्रियों ने
भी शपथ ली। इनमें केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह
शामिल हैं।
शीशमहल में नहीं रहेंगी सीएम
मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं
दिल्ली की CM
बनूंगी
मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी
दिल्ली के सीएम के आधिकारिक आवास को
भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था
अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था
भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल
नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए
भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी
बनाया था
रेखा गुप्ता ने बीजेपी के चुनावी वादे का
जिक्र करते हुए कहा कि 2500
रुपये की पहली किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों
में ट्रांसफर कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। हम अपने सभी वादों
को पूरे करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि भी शामिल है। आइए जानते
हैं कौन हैं रेखा गुप्ता ।
कौन हैं रेखा गुप्ता ?
निजी जीवन
जन्म: 19 जुलाई 1974
जन्म स्थानः जुलाना, हरियाणा
शिक्षा: B.Com, LLB
पति : मनीष गुप्ता पति:
बीमा का काम करते हैं
बेटी - विदेश में नौकरी
कर रही है,
बेटा पढ़ाई कर रहा है
स्वयं का व्यवसाय:
उपहार पैकिंग का कार्य करने से शुरुआत की थी
पिता- बैंक में मैनेजर
थे
राजनीतिक सफर
1994-95 दिल्ली के दौलत
राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिद
1995-96 दिल्ली यूनिवर्सिटी
स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव नियुक्त
1996-97 दिल्ली यूनिवर्सिटी
स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष
2003-04 भारतीय जनता पार्टी
युवा मोचाँ दिल्ली की सचिव
2004-06 भाजपा युवा मोर्चा
की राष्ट्रीय सचिव
2007 उत्तरी पीतमपुरा वार्ड
से पार्षद,
भाजपा महिला मोर्चा की राज्य
महासचिव
2007-09 महिला कल्याण एवं
बाल विकास समिति MCD अध्यक्ष का पद संभाला
2009 दिल्ली में राज्य महिला
मोर्चा भाजपा की महासचिव
2010 भाजपा की राष्ट्रीय
कार्यकारिणी की सदस्य
2012 उत्तरी पीतमपुरा वार्ड
से दूसरी बार पार्षद
2015 शालीमार बाग विधानसभा
से 11 हजार वोटों से हारी
2020 शालीमार बाग विधानसभा
से साढ़े चार हजार वोटों से हारों
2022 शालीमार बाग-श्री वाई
से पार्षद चुनी गई
2025 शालीमार बाग विधानसभा
से चुनाव लड़ी और जीतीं
रेखा गुप्ता ने आज रामलीला
मैदान में दिल्ली की मुख्यंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद
एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उनकी कैबिनेट के मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने
भी शपथ ली। आइए एक-एक कर के जानते हैं सभी मंत्रियों के बारे में।
प्रवेश
वर्मा
उम्र- 47
शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट
सीट- नई दिल्ली
पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं
जाट समुदाय से आते हैं
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली
सीट से 4099 वोट से हराया है
पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद
भी रह चुके हैं
2019 का लोकसभा चुनाव 5.78 लाख वोट से चुनाव जीता था
रविंद्र इंद्राज सिंह
उम्र-50
शिक्षा- ग्रेजुएट
सीट- बवाना सीट (SC)
पंजाबी दलित समुदाय से आने वाले रविंद्र पहली बार
विधायक बने हैं
पंजाब में इस समुदाय को मजहबी सिख कहा जाता है
भाजपा काफी समय से दलितों को अपने पाले में करने
की कोशिश कर रही है
इसी वजह से रविंद्र को मंत्री बनाया गया है
पंकज कुमार सिंह
उम्र-48
शिक्षा- ग्रेजुएट
सीट- विकासपुरी
दिल्ली में बीजेपी के विनिंग फैक्टर में पूर्वाचलियों
का बड़ा रोल है
इस वजह से बिहार के बक्सर से आने वाले पंकज कुमार
सिंह मंत्री बने
पंकज पहली बार विधायक बने हैं
इससे पहले वह पार्षद रह चुके हैं
पंकज कुमार के पिता दिल्ली में MCD कमिश्नर थे
मनजिंदर
सिंह सिरसा
उम्र- 52 साल
शिक्षा- 12 वीं पास
सीट- राजौरी गार्डन
दो बार अकाली दल से विधायक रहे
2021 में भाजपा में आए
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी
के अध्यक्ष रहे
कपिल मिश्रा
उम्र- 44 साल
शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट
सीट- करावल नगर
AAP सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे
दूसरी बार विधायक बने
दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं
आशीष सूद
उम्र-58 साल
शिक्षा- ग्रेजुएट
सीट- जनकपुरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
के करीबी, गोवा के प्रभारी हैं
प्रमुख पंजाबी नेता, संघ के करीबी माने जाते हैं
देश
की राजधानी में आज मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा
में जींद जिले से संबंध रखता है। इससे पहले सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल का नाता
भी हरियाणा से रहा है। सुषमा का जन्म अंबाला में हुआ, वहीं अरविंद केजरीवाल हिसार जिले के
सिवानी मंडी में पैदा हुए। दिल्ली में आज तक 4 महिला सीएम बनी हैं। इनमें से सुषमा
स्वराज व रेखा गुप्ता की जड़ें हरियाणा से हैं। दोनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शुरुआत की और उसके बाद भाजपा के
जरिए एक्टिव पॉलिटिक्स में आईं। दोनों वकील रहीं। अरविंद केजरीवाल ने IIT से ग्रेजुएशन के बाद सिविल सेवा
परीक्षा की तैयारी की और 1995
में UPSC एग्जाम क्लियर कर इंडियन रेवेन्यू
सर्विस (IRS)
में सिलेक्ट
हुए। दिल्ली
के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप
लगाए हैं। सिरसा ने कहा कि दिल्ली को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और केजरीवाल
को यमुना मैया का श्राप लगा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने 20 उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह दिल्ली के लिए अच्छा काम करेंगी। "दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट को शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि वह दिल्ली के लिए अच्छा काम करेंगी। भाजपा द्वारा तैयार किया गया घोषणापत्र विस्तृत है और इससे दिल्ली सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ सकता है...हम कुछ समय तक उनके काम को देखने के बाद उनके पक्ष में या उनके खिलाफ कुछ कहेंगे...हमें उम्मीद है कि वह दिल्ली के लिए अच्छा काम करेंगी।
वहीं दिल्ली के मंत्री प्रवेश
वर्मा ने कहा कि, ज़िम्मेदारियां बहुत हैं, लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।
हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लेकर आएंगे।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यमुना की सफाई और महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद है। जब उनका नाम घोषित किया गया तो मैं पुरानी यादों में खो गई...हम हमेशा से ही उनके साथ वैचारिक लड़ाई करते रहे हैं, दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चिंता है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रेखा
गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुनने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता
की प्रशंसा की। मोहन यादव ने कहा कि, यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता है। मेरे परिवार से कभी कोई विधायक भी नहीं रहा, लेकिन मुझे सीएम बना दिया गया। ‘सबका साथ, सबका विकास’ पीएम मोदी के लिए सिर्फ नारा नहीं है, इसे लागू भी किया जाता है... दूसरी ओर, कुछ पार्टियां हैं जो एक
खास परिवार के अलावा किसी और को नहीं देख पाती हैं। उन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, और पीएम मोदी का यह कदम उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है... रेखा गुप्ता का चयन
दिल्ली और पूरे देश के लिए फायदेमंद है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी और बीजेपी
हाईकमान का आभार जताया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
हैं। उन्होंने कहा कि "मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है
और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के तौर पर काम करेंगे। मैंने कभी
नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी... पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक
रुपये का हिसाब देना होगा।"
हरियाणा के जींद
की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की CM बन गई हैं। बुधवार
शाम को उनके नाम का ऐलान किया गया। जिसके बाद जींद के जुलाना में जश्न शुरू हो
गया। लोगों ने नाचने के साथ लड्डू बांटे। वहीं रेखा को CM
नायब सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment