हरियाणा में नगर निगम मेयर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति और जोश के साथ मैदान में उतरी है। कांग्रेस लंबे समय के बाद अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस ने जातिगत और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। कांग्रेस ने मेयर उपचुनाव के लिए कई सारे कमेटी का गठन किया है।
मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस की कमेटी गठित
कैंपेन कमेटी- कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सोनीपत के पूर्व विधायक के सुरेंद्र पवार
बनाए गए हैं
मीडिया कमेटी- मीडिया कमेटी के अध्यक्ष आनंद दहिया को बनाया गया है
लीगल कमेटी- लीगल कमेटी के अध्यक्ष प्रेम अत्री को बनाया गया है
किसी भी प्रकार की लीगल कार्रवाई को लेकर वे हैंडल करेंगे
सोशल मीडिया कमेटी-
विधानसभा चुनाव में रहे पूर्व कैंडिडेट जय
भगवान आंतिल को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है
मेनिफेस्टो कमेटी-
मेनिफेस्टो कमेटी के इंचार्ज राजीव शर्मा को
बनाया गया है
कार्यालय संचालन कमेटी-
उपचुनाव में कार्यालय की जिम्मेदारी प्रेम
गुप्ता को दी गई है
पानीपत में 9
मार्च को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम
आदमी पार्टी ने भी पार्षद पद के लिए 8
उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सेक्टर 25
स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर इनकी घोषणा की।
गुप्ता ने कहा कि उन्होंने आम लोगों को टिकट दी है। उनकी पार्टी ने गैस सिलेंडर
डिलीवरी बॉय और टेलर को भी टिकट दी है। AAP की लिस्ट के मुताबिक वार्ड 10 से संदीप प्रजापत घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी
करने का काम करते हैं। वह एक गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं। वहीं, वार्ड 14
से सचिन जांगड़ा धूप सिंह नगर के रहने वाले
हैं। सचिन का यह पहला चुनाव है। वह पेशे से टेलर हैं।
पानीपत नगर निगम
में AAP उम्मीदवार
वार्ड उम्मीदवार
2 वंशिका पाल
3 दीपक बिंद्रा
5 नीलम प्रणामी
10 संदीप प्रजापत
13 प्रदीप कश्यप
14 सचिन जांगड़ा
17 नील कमल पंवार
21 मनोज गोयल
निकाय चुनाव में गुटबाजी से नुकसान न हो,
इसके लिए भाजपा ने 10 नगर निगमों समेत 29 निकायों में
संयोजक की ड्यूटी लगाई
है। इसके जरिए हर जिले के विरोधी ग्रुप के नेताओं को साथ में रख दिया गया है।
हिसार नगर निगम में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल
गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। नवीन जिंदल को हिसार के साथ-साथ थानेसर नगर
परिषद की भी जिम्मेदारी दी गई है। यहां सुभाष सुधा उनके साथ रहेंगे। भाजपा जिंदल
का फायदा हिसार और कुरुक्षेत्र दोनों जगह उठाना चाहती है। इसी तरह अंबाला नगर निगम
में मंत्री अनिल विज के साथ उनके धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल को लगाया गया
है। वहीं अगर अंबाला सदर नगर परिषद की बात करें तो
यहां पर अकेले विज को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने गुरुग्राम में राव गुटों को
साधने का प्रयास किया है। गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा और मानेसर
में मंत्री आरती राव और सत्य प्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है।
निकायों में ‘जीत’ की रणनीति
BJP ने बनाए
संयोजक
फरीदाबाद विपुल गोयल राजेश नागर
हिसार नवीन जिंदल डॉ कमल गुप्ता
करनाल महीपाल ढांडा जगमोहन आनंद
पानीपत कृष्णपाल पंवार प्रमोद विज
रोहतक अरविंद शर्मा मनीष ग्रोवर
सोनीपत कृष्ण मिड्डा निखिल मदान
यमुनानगर कंवरपाल गुर्जर घनश्याम दास अरोड़ा
अंबाला अनिल विज असीम गोयल
गुरुग्राम राव नरबीर मुकेश शर्मा
मानेसर आरती राव सत्य प्रकाश जरावता
3 नगर परिषदों में 2-2 संयोजक
अंबाला सदर की विज को जिम्मेदारी
पटौदी बिमला चौधरी
सिरसा कृष्ण बेदी, गोपाल कांडा
थानेसर नवीन जिंदल, सुभाष सुधा
अंबाला सदर अनिल विज
सोहना गौरव गौतम, तेजपाल तंवर
14 नगर पालिकाओं में बीजेपी ने
नियुक्त किए संयोजक
बराड़ा संतोष सारवान
बवानी खेड़ा कपूर वाल्मीकि
जाखल बिशंभर वाल्मीकि
पुंडरी सतपाल जांबा
कलायत कमलेश ढांडा
सीवन कुलवंत बाजीगर
इंद्री रामकुमार कश्यप
नीलोखेड़ी भगवान दास कबीरपंथी
हथीन गौरव गौतम, हरेंद्र रामरतन
खरखौदा पवन खरखौदा
रादौर श्याम सिंह राणा
असंध योगेंद्र राणा
इस्माइलाबाद जयभगवान शर्मा डीडी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 फरवरी को यमुनानगर में रोड शो करेंगे। सीएम का
रोड शो सुबह 10 बजे जगाधरी के डीएसपी कार्यालय के पास से शुरू होगा और रादौर तक
जाएगा। सीएम यमुनानगर में रोड शो के दौरान भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी और
22 पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस
रोड शो का रूट तय कर दिया गया है। जगाधरी में भाजपा पार्षद रीना देवी के कार्यालय
से शुरू होकर यह रोड शो गौशाला मैदान और मुख्य बाजारों से होते हुए मटका चौक तक
जाएगी। इसके बाद रोड शो रामपुर यमुनानगर पहुंचेगा।यहां विधायक घनश्याम दास
अरोड़ा मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यमुनानगर का भ्रमण करने के बाद रोड शो रादौर
नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करेगा।
पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रेस
वार्ता में कहा कि कांग्रेस को भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी से खतरा महसूस
हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सुमन बाहमनी एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से
जीत हासिल करेंगी। रोड शो के दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जगाधरी के विधायक और रादौर के विधायक श्याम
सिंह राणा भी मौजूद रहेंगे।
शहरी स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा के पूर्व
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा
है कि यह चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई
मंशा नहीं थी। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है लेकिन फिर
भी हर एक जगह कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने वाली है। भूपेंद्र हुड्डा ने
मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवा हवाई
है और उनके वायदे भी हवा हवाई ही है। 100 दिन के कार्यकाल में नायब
सैनी सरकार ने कुछ नहीं किया है।
पानीपत में भी नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होना है जिसको लेकर
पानीपत में लोगों को होने वाले मेयर से क्या उम्मीदें हैं। उसको लेकर लोगों से
बातचीत की हमारे संवाददाता ने...
लोगों
का कहना है कि सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार व प्रॉपर्टी आईडी सफाई व्यवस्था पानी
की निकासी का है...पानीपत में मेयर अवनीत को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार
बनाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि मेयर जो भी बने वह जनता की समस्याओं
का समाधान करवाएं लोगों के बीच में रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए।
सिरसा पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि
सिरसा नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष और वार्डों के एमसी का
चुनाव जीतेगी और सिरसा में विकास करवाने का काम किया जाएगा। कृष्ण बेदी ने कहा कि
नगर निकाय और नगर परिषद चुनावो को लेकर भारतीय जनता पार्टी 24 फरवरी को अपना संकल्प पत्र रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह
सैनी जारी करेंगे साथ ही कृष्ण बेदी ने कांग्रेस के जीत के दावों पर कहां की
कांग्रेस जो भी दावे कर ले लेकिन इन चावन में जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी और
कमल खिलेगा। पिछले दिनों सिरसा पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील
गुप्ता द्वारा सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देते हुए कृष्ण
बेदी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कैबिनेट जेल में पड़ी थी वह हम पर
क्या भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे कृष्ण बेदी ने कहा कि वह सुशील गुप्ता को नहीं
जानते कौन है वो।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली
हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा
कि वे सिरसा के विकास के लिए सरकार के साथ दें और सिरसा में भारतीय जनता पार्टी के
पार्षद और अध्यक्ष को जीतने का काम करें।
हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए प्रचार जारी है। कांग्रेस
विधानसभा चुनाव की तरह, निकाय चुनाव में भी थोड़ी असहज है। पार्टी में गुटबाजी भी देखने
को मिल रही है और साथ ही कुछ नेता पार्टी का साथ भी छोड़ रहे हैं और पार्टी की
मुश्किल बढ़ रही है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरियाण विधानसभा चुनाव
की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस पिछड़ जाएगी और भाजपा बाजी मार जाएगी?
No comments:
Post a Comment