10 December 2021

भारत के महान वैज्ञानिक जिनके साथ हुआ बड़ा षड्यंत्र जिनकी मौत बनी रहस्य

24 जनवरी 1966-  होमी जहांगीर भाभा


भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक थे डॉ. होमी जहांगीर भाभा

विमान हादसे में हुई थी रहस्यमयी मौत

न्‍यूयॉर्क जा रहे थे एयर इंडिया के बोइंग 707 से

विमान माउंट ब्‍लैंक पहाड़ियों के पास हादसे का शिकार हो गया था

 

30 दिसंबर 1971- विक्रम साराभाई


भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान में इनका बहुत बड़ा योगदान था

उनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गई

तमाम जांचों के बाद भी ये नहीं पता चल पाया मौत का कारन

 

जून 2008- लोकनाथन महालिंगम


लोकनाथन महालिंगम एटॉमिक पावर वैज्ञानिक थे

उनकी मौत एक रहस्यमयी तरीके से हुई थी

5 दिन बाद उनका शव बरामद हुआ था

 

23 फरवरी 2010- एम पद्नमनाभम अय्यर



भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के प्रतिभावान वैज्ञानिक थे

रहस्यमयी तरीके से मुंबई में अपने घर के अंदर मृत मिले थे

 

अक्टूबर 2013- केके जोशी और अभीश अश्वीन


जोशी और अश्नीन देश की पहली परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत के वैज्ञानिक थे

संवेदनशील प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए थे दोनों वैज्ञानिक

विशाखापत्तनम में दोनों की लाश रेलवे लाइन पर पड़ी मिली

 

30 दिसंबर 2009- उमंग सिंह और पार्थ प्रतिम बाग


भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर्स के वैज्ञानिक थे दोनों

रहस्यमयी आग में दिनों युवा साइंटिस्ट जलकर खाक हो गए

मौत का कारण अबतक पता नहीं चल पाया है

09 December 2021

हिन्दुस्थान के राजनेता जिनकी विमान दुर्घटना में हुई मौत

31 मई 1973- मोहन कुमार मंगलम 


कांग्रेस नेता मोहन कुमार मंगलम की मौत विमान हादसे में हुई थी.

वह इंडियन एयरलाइंस 440 नाम के विमान पर सवार थे.

उनके मृत शरीर को उनके पार्कर पेन से पहचाना गया था.

 

23 जून 1980- संजय गांधी


भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी.

उनकी मौत नई दिल्ली स्थित सफदरजंग एयरपोर्ट के करीब हुई थी.

इस दौरान वह अपना प्राइवेट विमान खुद उड़ा रहे थे.

 

30 सितंबर 2001- माधवराव सिंधिया


30 सितंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की मौत हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी.

वह अपने 10 सीटर निजी विमान में सवार थे.

बारिश की वजह से प्लेन क्रैश होकर मोटा गांव में एक धान के खेत में गिर गया था.

 

3 मार्च 2002- जीएमसी बालयोगी


लोकसभा स्पीकर तेलुगू देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की मौत आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी. बालयोगी बेल 206 नाम के हेलिकॉप्टर में सवार थे.

घटना की वजह खराब दृश्यता थी. गलती से पायलट ने हेलीकॉप्टर को एक तलाब के ऊपर लैंड करवा दिया था.

 

6 सितंबर 2004- सी संगमा


केंद्रीय मंत्री और मेघालय के कम्युनिटी डेवलपमेंट मिनिस्टर सी संगमा की मौत भी हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी.

पवन हंस हेलीकॉप्टर पर सवार होकर संगमा गुवाहाटी से शिलांग की तरफ जा रहे थे.

 

31 मार्च 2005- ओपी जिंदल


हरियाणा के बिजली मंत्री ओ पी जिंदल की मौत विमान हादसे में हुई थी.

तकनीकी खराबी की वजह से विमान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्रैश हो गया था.


3 सितंबर 2009- वाईआरएस रेड्डी


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह से हुई थी.

जिस हेलीकॉप्टर में वह सवार थे, वह चित्तूर जिले के जंगल में क्रैश हो गया था.

अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर आधारित डबल इंजन वाला बेल 430 चॉपर था.

 

24 जनवरी 1966-  होमी जहांगीर भाभा


देश के शीर्ष वैज्ञानिक और भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले डॉक्‍टर होमी जहांगीर भाभा की मौत विमान हादसे में हुई थी.

न्‍यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान माउंट ब्‍लैंक पहाड़ियों के पास हादसे का शिकार हो गया था.

विश्व के राजनेता जिनकी विमान दुर्घटना में हुई मौत

8 मार्च 2021- ओलिवियर दसॅा

फ्रांस के अरबपति बिजनेसमैन ओलिवियर दसॅा की हेलिकॅाप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी.


ओलिवियर दसॅा की कंपनी राफेल लड़ाकू विमान भी बनाती है.

दसॅा फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे.

 

29 सितंबर, 1933- समोरा मचेल


दक्षिण अफ़्रीका के जाने-माने राजनेता की मृत्यु हेलिकॅाप्टर दुर्घटना में हुई थी.

 

17 अगस्त 1988- जनरल ज़ियाउल हक


पाकिस्तान के चौथे फ़ौजी तानाशाह और छठे राष्ट्रपति की मौत हवाई दुर्घटना में हुई थी.

 

13 अप्रैल 1966- अब्दुल सलाम आरिफ़


अब्दुल सलाम आरिफ़ इराक के दुसरे राष्ट्रपति थे. इनकी भी मौत हवाई दुर्घटना में हुई थी.

 

 4 दिसंबर 1980- फ़्रांसिस्को डी सा कार्नेइरो


फ़्रांसिस्को डी सा कार्नेइरो पुर्तगाल के राष्ट्रपति थे.

4 दिसंबर 1980 को अपने साथी स्नू अबेकसिस के साथ विमान यात्रा कर रहे थे.

ये विमान दुर्घटनाग्रस्त होगया जिसमे इनकी मृत्यु हो गई.

विश्व में सेना प्रमुखों की हवाई दुर्घटना में हुई मौत

ताइवान सेना प्रमुख

3 जनवरी 2020 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ताइवान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल शेन यी मिंग की मौत हो गई थी


इसमें शेन यी-मिंग और दो प्रमुख जनरलों सहित सात अन्य शामिल थे

 

नाइजीरिया के सेना प्रमुख

 22 मई 2021 को इब्राहिम अत्ताहिरु और 10 अन्य अधिकारियों की देश के कडुना राज्य में एक वायु सेना विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी

इब्राहिम अत्ताहिरु को 26 जनवरी को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था

07 December 2021

चलते-चलते कार्यक्रम की सूचि

चलते-चलते सुदर्शन न्यूज़ का एक प्रसिद्ध इंटरव्यू आधारित प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम चैनल के सीएमडी श्री सुरेश चव्हाणके जी द्वारा होस्ट किया जाता है। अबतक इस प्रोग्राम में देश के बड़ी जानी मानी हस्तियां आचुकी हैं। ये सिलसिला निरंतर जारी है। अबतक जिन बड़े लोगों का इंटरव्यू इस प्रोग्राम में हुआ है उनका विवरण, तारीख और वर्ष के साथ कैटेगरी के अनुसार साझा कर रहा हूं।



राजनेता

07.02.2016 सुब्रह्मण्यम स्वामी

13.02.2016 मणिशंकर अय्यर

27.02.2016 मनीष तिवारी

12.03.2016 अमर सिंह

03.04.2016 हरीश रावत

14.05.2016 हरीश रावत, न्यू

21.05.2016 रणदीप सुरजेवाला

28.05.2016 विधायक छोटे लाल वर्मा

23.07.2016 रेणुका चौधरी

13.08.2016 के. रहमान खान, राज्यसभा के उपसभापति

27.08.2016 गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री

17.08.2016 ऑस्कर फर्नांडिस, कांग्रेस नेता

01.10.2016 मनोज तिवारी, बीजेपी, नेता  

16.01.2017 ओम माथुर, नेता, बीजेपी

21.01.2017 मंत्री जुएल उरांव, सांसद, केन्द्रीय मंत्री

25.02.2017 अमर सिंह, नेता, सपा

31.03.2017 दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता  

02.05.2017 साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

27.05.2017 कपिल मिश्रा, नेता, दिल्ली बीजेपी

10.05.2017 जीतू पटवारी, नेता कांग्रेस

18.06.2017 जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री

24.06.2017 निर्मल सिंह, उप मुख्य मंत्री, जम्मू कश्मीर

03.09.2017 के.सी त्यागी

16.09.2017 प्रमोद तिवारी  

30.09.2017 अलका लंबा

3.10.2017 यशवंत सिन्हा

18.08.2018 अश्विनी चौबे

01.09.2018 शिवराज सिंह चौहान

08.08.2018 हंसराज अहीर

12.02.2019 कलराज मिश्र

01.12.2018 प्रकाश जावड़ेकर

 

राज्यपाल

25.06.2016 मृदुला सिन्हा

 

मुख्यमंत्री

02.07.2016 लक्ष्मीकांत परसेकर, पूर्व मुख्यमंत्री, गोवा

30.07.2016 रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

15.02.2017 योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

01.07.2017 मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री, हरियाणा 

26.08.2017 त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

हिन्दू धर्मगुरु

03.09.2016 तरुण सागर जी महाराज, जैन धर्मगुरु

28.10.2021 पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी

 

मुस्लिम धर्मगुरु

20.02.2016 महमूद मदनी

21.09.2021 मौलाना अरशद मदनी

 

नौकरशाह

05.03.2016 डीजे बंजारा

30.10.2016 BSF कमांडेंट

 

अधिवक्ता

16.04.2016 अभिषेक मनु सिंघवी

30.04.2021 उज्जवल निकम

21.08.2021 सलमान खुर्शीद

19.01.2019 सुब्रमण्यम स्वामी न्यू

 

गायक

10.07.2021 अभिजीत भट्टाचार्य

17.11.2018 अनूप जलोटा

 

राष्ट्रवादी

19.03.2016 मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

 

सामाजिक कार्यकर्ता

16.10.2016 अन्ना हजारे 

17.10.2016 निर्भया

06.01.2017 ओम जी महाराज

06.02.2017 विजय भटकर

19.04.2017 दलबीर कौर, सरबजीत सिंह की बहन

15.07.2017 सुभाष पालेकर

23.02.2019 अशोक पंडित

16.06.2018 जीवा (प्रताप)

 

अंतरराष्ट्रीय

16.04.2016 नायला कादरी, बलूच नेता    

 

मुस्लिम

12.06.2016 आजम खान

17.07.2016 अबू आजमी

05.03.2017 शबनम लोन, कश्मीर

05.08.2017 मोहम्मद सलीम, सीपीएम नेता

05.12.2017 सजाद

21.07.2018 जफर जिलानी

23.12.2017 तारिक अनवर

 

विशेष स्थान से

14.10.2017  हरिद्वार से

12.10.2017 चित्तौड़ गढ़ स्पेशल

02.12.2017 गुजरात कच्छ स्पेशल

11.03.2018 कोणार्क मंदिर

22.03.2018 कन्या कुमारी, एसएसई

29.05.2018 हिंदी भवन

11.08.2018 सीआईएसएफ

22.12.2018 सिख राइट्स

26.01.2019 नागालैंड में चलते चलते

01.05.2020 हरिद्वार से

 

किसान

05.02.2019 किसान के साथ चलते-चलते-बजट पर चर्चा

20.09.2021 राकेश टिकैत किसान नेता

 

05 December 2021

शादी कर ससुराल जारही तनिस्का को मोहम्मद साहिल ने मारी गोली

हरियाणा के रोहतक से एक बार फिर जिहादी गुंडागर्दी की खबर सामने आई है. रोहतक जिले के गांव भाली में बीते रात 2 बजे बदमाशों ने दुल्हन को एक के बाद एक तीन गोली मार दी. दुल्हन फेरे होने के बाद अपनी ससुराल को दहलीज तक नहीं पहुंच पाई थी. इससे पहले ही जिहादी बदमाशों ने गांव में एंट्री करते ही वारदात को अंजाम दे दिया. मोहम्मद साहिल और उसके दोस्त बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रुकवा कर गन पॉइंट पर दूल्हे को कार से नीचे उतार दिया और फिर दुल्हन तनिष्का को गोली मार दी. उसके पेट, गर्दन और मुंह पर गोली लगी है. देर रात 2 बजे तक दुल्हन के पीजीआई में ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी.

वहीं दूल्हे के परिजनों का कहना है कि बदमाश दूल्हे की गाड़ी में बैठे दूल्हे के भाई के गले से सोने की चैन भी तोड़कर ले गए. दूसरी ओर पुलिस मान रही है कि सांपला में गन पॉइंट पर एक ईंट भट्ठा ठेकेदार की कार छोनी गई थी, उसी कार में वारदात को अंजाम दिया गया है. दुल्हन के परिजनों ने खेड़ी सांपला के मोहम्मद साहिल को इस वारदात के लिए जिम्मेदार ठहराया है. बदमाश दुल्हन को गोली मार हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए.

भाली के मोहन ने पुलिस को बताया कि यो बीएड पास है और उनकी पत्नी तनिष्का 12वीं पास है. दोपहर बाद तीन बजे वह गांव भाली से बारात लेकर सांपला गया था. रात को दुल्हन को विदा करा बारात के साथ अपने गांव लौट रहा था. गांव में एंट्री करने के बाद शिव मंदिर के पास पीछे से तेजी से आई इनोवा कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया. कार से मोहम्मद साहिल और उसके 3-4 दोस्तों ने कार के पास आकर उसकी पत्नी तनिष्का को गोली मार दी. यो कुछ समझ पाते इससे पहले हो बदमाश फरार हो गए.

आधी रात पुलिस छावनी बना पीजीआई भाली गांव में बारात पर हमला और दुल्हन को गोली मारने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात किया गया. बहुअकबरपुर थाना पुलिस के जवान वहां तैनात रहे. दूसरी ओर पीजीआई में दुल्हन के दाखिल होने चलते वहां पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई. डीएसपी सुशीला, डीएसपी महेश कुमार पुलिस बल के साथ दुल्हन के परिजनों से पूछताछ करने पहुंचे. परिजनों ने पुलिस को मोहम्मद की फोटो दिखाए हैं पुलिस व सीआईए की कई टीम इन संदिग्धों की तलाश में सांपला व अन्य जगह छापे मार रही है.

जेएनयू में रामद्रोही, बाबरी कांड पर फिल्म स्क्रीनिंग करना चाहते हैं वामपंथी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय JNU के लेफ्ट यूनियन द्वारा बाबरी मस्जिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म राम के नामकी परिसर में स्क्रीनिंग की घोषणा पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है तो वहीँ दूसरी ओर JNU के लेफ्ट गैंग छात्र यूनियन इस फ़िल्म को दिखाने के लिए अड़े हुए हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने की सलाह देते हुए कहा है कि परिसर में इस तरह की अनधिकृत गतिविधि सांप्रदायिक सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ सकती है. मगर वामपंथी गैग विश्वविद्यालय प्रशासन की बातों को दरकिनार कर माहौल को बिगाड़ने पर तुला हुआ है.

जेएनयू प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ कार्यक्रम रद्द करें या अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें. दरअसल, वामपंथी छात्रों ने इस कार्यक्रम के विज्ञापन वाले पैम्फलेट शनिवार की सुबह वितरित किया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस आयोजन के लिए जरूरी पूर्व अनुमति नहीं ली गई है. बता दें कि इस फिल्म में बाबरी मस्जिद के विध्वंस और विध्वंस के बाद मारे जा रहे अल्पसंख्यकों के प्रोपेगेंडा को दिखाया गया है.

जेएनयू के रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र स्पस्ट किया गया है कि इस तरह की अनधिकृत गतिविधि विश्वविद्यालय परिसर के सांप्रदायिक सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ सकती है. ऐसे में किसी भी प्रकार के प्रस्तावित कार्यक्रम को तुरंत रद्द करें. ऐसा न करने पर इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है. छात्रों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे इस पर्चे से प्रभावित न हों, जो कि अनधिकृत और अनुचित है.

फिल्मकार आनंद पटवर्धन का 1992 का यह वृत्तचित्र अयोध्या में राम मंदिर बनाने के अभियान से संबंधित है. जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) अध्यक्ष आइशी घोष ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने यूनियन हॉल में राम के नामकी स्क्रीनिंग निर्धारित की है. जेएनयूएसयू किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा. यह कार्यक्रम होगा और हम जेएनयू छात्र समुदाय से इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के लिए रात नौ बजे बड़ी संख्या में एकत्र होने का अनुरोध करते हैं.

पाकिस्तान में श्रीलंका के नागरिक की जिंदा जलाकर हत्या

पाकिस्तान का तालिबानी चेहरा फिर से सामने आया है. पाकिस्तान में एक श्रीलंकाई नागरिक की बेरहमी से जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. जब पाकिस्तान की इस मामले में किरकिरी हुई तो 800 से ज्यादा लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों में केस दर्ज किया है. वहीं अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 13 लोग प्रमुख संदिग्ध हैं. इस घटना को लेकर सरकार पर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का दबाव बढ़ रहा है.

पाकिस्तानी पंजाब के आईजी राव सरदार अली खान और पंजाब सरकार के प्रवक्ता हसन खरवार ने शनिवार को घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट मीडिया के साथ साझा की. आईजी ने कहा कि पुलिस ने अब तक श्रीलंकाई नागरिक की हत्या में शामिल 118 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 13 प्रमुख संदिग्ध शामिल हैं. उन्होंने कहा कि 800 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

राव सरदार अली खान ने घटना की डिटेल देते हुए कहा, 'शुक्रवार सुबह 10 बजे कारखाने में 800 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. भीड़ को बताया गया था कि प्रियंता कुमारा दियावदना (40) ने एक पोस्टर फाड़कर ईशनिंदा की है. हमलावरों ने उन्हें तलाश किया तो वह छत पर मिले. इसके बाद भीड़ ने उन्हें घसीटकर बुरी तरह पीटा. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. इसके बाद हिंसक भीड़ ने उनके शव को आग लगा दी.

प्रियंता कुमारा दियावदना श्रीलंका के कैंडी शहर के रहने वाले थे. वे पिछले 7 वर्षों से लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले में राजको उद्योग कारखाने में महाप्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे. शुक्रवार को कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों ने कपड़ा कारखाने पर हमला कर उन्हें पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला. इसके बाद भीड़ में शामिल लोगों ने शव को घसीटकर उसके साथ सेल्फी खिंचवाई और वीडियो बनाए. फिर उनके शव को आग लगा दी गई.

इस घटना के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान से कड़ी नाराजगी जताई है और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इस घटना को अफसोसजनक बताते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पाकिस्तान को डर है कि इस घटना से कहीं उसके रिश्ते श्रीलंका के साथ पटरी से न उतर जाएं. इसलिए वह केस दर्ज करके और आरोपियों की गिरफ्तारी कर श्रीलंका को संतुष्ट करना चाहता है.

AIMIM के विधायक ने किया विधानसभा में राष्ट्रगान का विरोध

बिहार में AIMIM के विधायक ने एक बार फिर से अपनी राष्ट्र विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है. बिहार विधानसभा के समापन सत्र में AIMIM के विधायकों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरमनहीं गाने और पार्टी के विधायक अख्तरुल इमान द्वारा इसे सदन में गाने का विरोध करने पर राजनीति गरमा गई है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और जेडीयू संसदीय दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर अपनी प्रति​क्रिया व्यक्त दी है.

गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि AIMIM के मुखिया ही जब ऐसे हैं तो उनके विधायकों से क्‍या उम्‍मीद की जा सकती है. जिन्‍ना के सपनों को लेकर भारत में भ्रम और विभेद फैला रहे हैं, लेकिन उन्‍हें पता होना चाहिए कि 1947 भारत में दोबारा नहीं आने वाला है. एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रगीत देश की आत्‍मा में बसा है. लोगों ने तो यह भी कहा था कि राम मंदिर नहीं बनेगा, लेकिन वह बना.

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान के राष्ट्रगीत नहीं गाने पर कहा, ”अगर कोई नहीं बोलता है तो आप जबरदस्ती नहीं बोलवा सकते हैं. किसी के राष्ट्रगीत गाने से वह बड़ा देशभक्त नहीं हो जाता है.

इससे पहले राष्ट्रगीत को लेकर AIMIM विधायक की टिप्पणी पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि इमान की हरकत देशद्रोह की श्रेणी में आती है और उनके खिलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए।

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सत्र के पहले दिन राष्ट्रगान (जन गण मन) और आखिरी दिन राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) गाने की परंपरा शुरू की. 

इसको लेकर AIMIM नेता अख्तरुल इमान ने आपत्ति जताई. मीडिया से बातचीत में इमान ने स्पीकर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कहाँ लिखा है कि राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य है. वह कहते हैं कि राष्ट्रगीत पर कई आपत्तियाँ हैं और ऐसे सदन में जो सबकी सहमति से चल रहा हो, वहाँ ऐसी रिवायत को कायम करना ये बिल्कुल ठीक नहीं है.