02 December 2024

खतरे का अलर्ट, 'फेंगल' का कहर ! चक्रवात 'फेंगल' का खतरा ! सावधान! आ रहा है 'फेंगल' तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी, चेन्नई आने-जाने वाली उड़ानें रद्द 6 राज्यों पर पड़ेगा 'फेंगल' का असर

 

तमिलनाडु में चक्रवात का खतरा एकबार फिर से मडरा रहा है। खतरे को देखते हुए इंडिगो ने खराब मौसम की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी आगमन और प्रस्थान उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और पायलट्स-केबिन क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होने पर उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वास्तविक समय के अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क में रहें। चक्रवात फेंगल के भूस्खलन से पहले की गई तैयारियों पर एसएसपी पुडुचेरी, कलैवानन ने कहा कि-

पुडुचेरी के सभी समुद्री तटों पर लगभग 300 कर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले चार दिनों से हम समुद्र तट पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर रहे हैं और इसके अलावा हम मछुआरों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान कर रहे हैं। मछुआरे अभी समुद्र में नहीं उतर रहे हैं। कल रात से हमने सभी समुद्र तट बंद कर दिए हैं। पुडुचेरी के सभी समुद्री तटों पर लगभग 300 कर्मियों को तैनात किया है और एनडीआरएफ के साथ भी समन्वय कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात 'फेंगल' के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तिरुवन्नामलई जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पुडुचेरी और कराईकल में भी सभी स्कूल और कॉलेज को अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिले में भी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। साथ ही ये निर्देश दिया है कि छात्रों के लिए कोई विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। जिन अन्य जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहां के जिला कलेक्टर को मौजूदा स्थिति के अनुसार स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने का निर्णय लेने को कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 30 नवंबर को महाबलीपुरम और कराईकल के बीच तूफान टकराने की उम्मीद है। यह देर रात तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और उसके बाद हम इसे 'फेंगल' नाम देंगे। तूफान तमिल तट की ओर बढ़ेगा और उसके बाद सुबह तक कमजोर हो जाएगा। 30 नवंबर को महाबलीपुरम और कराईकल के बीच लैंडफॉल होगा... 29 और 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक और केरल के दक्षिणी अंदरूनी हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इस तूफान का नाम 'फेंगल' सऊदी अरब की तरफ से प्रस्तावित किया गया है। यह एक अरबी शब्द है, जो भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है। यह शब्द वर्ल्ड मीटियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) के नामकरण पैनल में क्षेत्रीय विविधता को दर्शाता है। चक्रवातों के नामों का चयन करते समय यह सुनिश्चित किया जाता है कि नामों का उच्चारण आसान हो, वे याद रखने में सरल हों, और सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष हों। चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फेंगल चक्रवात का असर तटीय इलाकों जैसे कराईकल और महाबलीपुरम के बीच के क्षेत्रों पर ज्यादा होगा। हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी की सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वह अत्यधिक आवश्यकता न हो तो घर के अंदर ही रहें।


IT कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

 

तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी आम जनता को समुद्र किनारे जाने से मना किया है

मनोरंजन पार्कों का दौरा और अन्य गतिविधियों में शामिल होने से बचने की सलाह दी है

तमिलनाडु में आईटी कंपनियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को कल आज घर से काम करने का निर्देश दें

पूर्वी तट ECR और ओल्ड महाबलीपुरम रोड OMR पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं

 

चक्रवर्ती तूफान फेंगल का असर,  अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, अधिकतर जिलों में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 27.8 अधिकतम चाईबासा और न्यूनतम तापमान 10.1 गढ़वा में दर्ज किया गया है। तूफान फंगल के कारण सुबह में कोहरे और रात में जबरदस्त ठंड की संभावना की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी व पश्चिमी भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में खास तौर पर देखने को मिलेगा।  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तूफान का आंशिक प्रभाव होगा।

पुडुचेरी सरकार ने निवासियों को एसएमएस के जरिए चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान फेंगलके कारण अभी से ही पुडुचेरी में भारी बारिश शुरू हो गई है। प्रशासन ने लगभग 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कम से कम जान माल की हानी हो। भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है। इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही समुद्र में ऊंची-उंची लहरें भी उठ रही हैं। तूफान की आहट के बीच कई उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चेन्नई में भारी बारिश के कारण शहर भर में 134 जगहों पर जलभराव हुआ है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने रुके हुए पानी को निकालने के लिए 1,686 मोटर पंप तैनात किए हैं।

No comments:

Post a Comment