प्रयागराज में संगम तट पर
महाकुंभ का आगाज पौष पूर्णिमा के दिन, 13 जनवरी 2025
से
हो गया है। यह महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। पौष
पूर्णिमा के प्रथम स्नान पर सुबह 9 बजे तक लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती
नदियों के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा तिथि 13 जनवरी सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर शुरू होकर 14 जनवरी को रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की गई। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। विदेशी श्रद्धालु बड़ी
तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी,
ब्राजील,
रूस समेत 20
देशों से भक्त पहुंचे हैं। हर घंटे संगम में 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। आज से ही
श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- मैं योग का अभ्यास
करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। जय
श्रीराम।
गायिका और बीजेपी नेता अनुराधा पौडवाल ने कहा
कि भारत सनातन के कारण सशक्त है।
महाकुंभ के लिए सभी को मेरी शुभकामनाएं। सीएम योगी ऐसे कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेते हैं जिससे यह संभव हो
पाता है। भारतीय मूल के विदेशी नागरिक भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं। जितेश प्रभाकर मूल रूप से मैसूर के रहने वाले हैं और अब एक जर्मन
नागरिक हैं, अपनी पत्नी सस्किया कन्नौफ और एक बच्चे, आदित्य के साथ महाकुंभ में शामिल हुए। जितेश
का कहना है कि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं भारत में रहता हूं या विदेश में।
अपने धर्म से संबंध बना रहना चाहिए। मैं हर दिन योग का अभ्यास करता हूं। व्यक्ति
को जमीन से जुड़े रहना चाहिए और हमेशा अपने भीतर की ओर यात्रा करने का प्रयास करना
चाहिए।"
महाकुंभ 2025 के दौरान संगम डूबकी लगाने रूसी महिला भक्ति में सराबार
नजर आई। रूसी महिला महाकुंभ में आकर काफी खुश नजर आ रही थी। इस मौके पर उसने कहा
"मेरा भारत महान..."। वहीं, ब्राजील,केपटाउन, जर्मनी
से भी विदेशी महाकुंभ पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने क्या कहा सुनिए!
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन
से पहुंची श्रद्धालु निक्की ने कहा कि "यह बहुत और शक्तिशाली है और हम
यहां गंगा नदी पर आकर अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझती हूं..." वहीं इटली
से आए श्रद्धालु ने प्रयागराज में महाकुंभ आयोजन में की गई व्यवस्था की प्रशंसा करते
हुए कहा कि अगर अच्छा प्रबंध ना होता तो इसका आयोजन असंभव होता। दक्षिण अफ्रीका से
आए भगवा वेश वाले एक श्रद्धालु ने कहा, “यह अद्भुत
है। सारी सड़कें साफ़ है। लोग हमें सहयोग कर रहे हैं। हम तिलक लगाते हैं क्योंकि हम
सनातनी है। हम इसे पढ़ाते हैं और विश्व में इसका प्रचार भी करते हैं। हम यहां 1 जनवरी,
2025 को
आए थे। उसके बाद वाराणसी पहुंचे और फिर हम यहां आए हैं।
सुबह से ही प्रयागराज में अलग-अलग
घाटों पर लाखों की भीड़ ने आस्था की डुबकी लगाना चालू कर दिया। भारत के इस महान पर्व
में विदेशी श्रद्धालु भी भारी संख्या में शामिल हुए। कुछ ने इसे मोक्ष प्राप्ति का
रास्ता बताया तो कई इतने बड़े आयोजन को देख कर आश्चर्यचकित रह गए। वहीं कुछ ने आस्था
के इस सैलाब को देख कर ‘मेरा भारत महान’ कहा। प्रयागराज
में चल रहे महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, प्रशासन और
रेलवे समेत तमाम विभागों ने अलग-अलग इंतजाम किए हैं। प्रयागराज महाकुंभ में लगातार
पुलिस कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शाही स्नान के
दिनों पर बसों में किराया मुफ्त कर दिया है। 7000 बसें
प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं। पुलिस और बाकी सुरक्षा एजेंसियों के 40000
जवान यहां
तैनात हैं।
एप्पल के सह-संस्थापक दिवंगत
स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए
प्रयागराज पहुंच गई हैं। महाकुंभा पहुंची लॉरेन पॉवेल सबसे पहले निरंजनी अखाड़े
पहुंची। लॉरेन पॉवेल यहां कुछ दिनों के लिए कल्पवास भी कर सकती हैं। इससे पहले वह
बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए बनारस पहुंची थीं। यूपी के सीएम योगी
आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को पौष पूर्णिमा की
शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाकुंभ मेला में आने वाले
श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर स्थिति से निपटने
के लिए सभी इंतजाम किए हैं। यह एक शुभ त्योहार है और बड़ी संख्या में लोग पहुंच
रहे हैं। मैं सभी भक्तों का हृदय से स्वागत करता हूं।
डिप्टी सीएम
केशव प्रसाद मौर्य ने कुम्भ
में स्नान करने आ रहे लोगों को शुभकामनाएं दी है। मौर्य ने कहा कि आज प्रयागराज
में विहंगम दृश्य,
लोग
देख रहे हैं कि कुंभ का स्नान पर्व कितना भव्य और दिव्य, स्वच्छ
और सुरक्षित और सफल संपन्न हो रहा है।
प्रयागराज के
डीएम रवींद्र कुमार मंढाड कहा कि हमने डेटा लिया तो ज्ञात हुआ कि करोड़ों
श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह आंकड़ा और ऊपर पहुंचेगा। श्रद्धालु लगातार आ रहे
हैं। शहर ही नहीं देहात क्षेत्र प्रयागराज से भी श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं। कुंभ
में स्नान के लिए देश के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पूरा
मेला प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय है।
No comments:
Post a Comment