08 April 2023

ग्रूमिंग जिहाद पर ब्रिटेन में हाहाकार, ऋषि सुनक ने किया विशेष टास्क फ़ोर्स का गठ।

ग्रूमिंग जिहाद के मामले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों से सामने आ रहे हैं। यह जिहाद पूरे ब्रिटेन में हाहाकार मचा दिया है। यूनाइटेड किंगडम के वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने 32 लोगों पर 8 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन अपराधों के 150 मामले दर्ज किए हैं। ग्रूमिंग जिहाद यूके के भीतर सबसे बड़ा आपराधिक प्रकरण बनकर उभरा है, जिसमें पाकिस्तानी मुस्लिम युवक श्वेत लड़कियों का यौन उत्पीड़न और उनकी ग्रूमिंग करते हैं। ग्रूमिंग जिहाद एक वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है।

ब्रिटेन में इसकी शुरुआत किरक्लीस, ब्रैडफोर्ड और वेकफील्ड में 1999 के दशक में शुरू हुई। अब ये विकराल रूप ले चुका है। 2012 के दौरान 13 से लेकर 16 साल की पीड़िताओं को इस जघन्य अपराधों का शिकार होना पड़ा था। इन तमाम गंभीर यौन अपराधों में ग्रूमिंग जिहाद करने वाले अपराधी बलात्कार, यौन शोषण, तस्करी, का षड्यंत्र रचने और अश्लील तस्वीरें, वीडियो बनाने में शामिल थे।

आधिकारिक आकड़ों में अनुमान लगाया गया है कि पिछले साल इंग्लैंड में लगभग 19,000 नाबालिगों के साथ यौन ग्रूमिंग की वारदात को अंजाम दी गई थी। इंग्लैंड में स्थानीय प्रशासन ने 2018-19 में कुल 18,700 पीड़ितों की पहचान की थी, जिनकी संख्या पांच वर्ष पहले 3300 थी। इन आंकड़ों से साफ़ है कि पिछले पांच वर्षों में ग्रूमिंग जिहाद में कितनी तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

इस तरह के ग्रूमिंग गैंग में ज़्यादातर पाकिस्तानी मुस्लिम ही शामिल हैं जो कम उम्र की लड़कियों और महिलाओं पर घात लगाते हैं, उनकी कमज़ोरी पहचानते हैं और गैर मुस्लिम होने की सज़ा के तौर पर उनके साथ बलात्कार करते हैं। लेकिन प्रशासन नस्लभेद के आरोप की वजह से इन गैंग्स पर विशेष रूप से अबतक कार्रवाई नहीं हो पाती थी।

राजनीतिक दृष्टिकोण से सही बने रहने की वजहों के चलते पुलिस और ब्रिटेन सरकार ने इस तरह की तमाम शिकायतों को नज़रअंदाज़ किया। शोध में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स पिछले 50 वर्षों से तमाम हिन्दू, सिख और ईसाई महिलाओं को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान अपनी करतूतों के कारण विश्वभर  में बदनाम है ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन में रह रहे पाकिस्तानियों की पोल खोल कर रख दी है। सुएला ब्रेवरमैनने अपने बयान में बताया है कि पाकिस्तान पुरुषों का गैंग ब्रिटेन की लड़कियों का ग्रूमिंग जिहाद कर रहे हैं

पूरे घटनाक्रम पर जब हाहाकार मचा तो आनन-फानन में ब्रिटेन ने विशेष टास्क फ़ोर्स का गठन कर दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि हिन्दुस्थान में लव जिहाद पर कबतक केन्द्रीय कानून बनता है। 

No comments:

Post a Comment