14 March 2023

कब कब , कहां-कहां हुआ महापुरुषों की मूर्तियों पर हमला ?

15 फ़रवरी 2023 को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के एक पार्क से छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति चोरी हो गई।

यह मूर्ति मशहूर कबाड़खाने में मिली।

यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की एकमात्र प्रतिमा थी।

 

वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के सौंसर कस्बे में लगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा को जिहादियों के दबाव में हटाया गया

 

23 जुलाई 2022 को मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

 

17 सितंबर 2022 को शिवपुरी में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया

 

जून 2020 में रोहतक के चमारिया गांव में सरकारी स्कूल में लगी भगत सिंह की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया  

 

17 अगस्त 2016 को हरिद्वार में शहीद भगत सिंह पार्क में स्थापित की गई भगत सिंह की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया

 

14 जुलाई 2022 को अंबाला के हरयौली गांव में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को शरारती तत्वों खंडित कर दिया

 

5 जुलाई 2019 को राजस्थान के बांसवाड़ा में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति तोड़ दी गई

 

3 मई 2018 को कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा शहर के नारकेलडंगा इलाके में तोड़ दी गई।

 

23 जुलाई 2022 को झाबुआ जिले में चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति तोड़ी दी गई। 

No comments:

Post a Comment