14 March 2023

मिशनरी स्कूल में छात्राओं के यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण सैकड़ों बच्चियों का यौन अपराधी मध्य प्रदेश के पादरी को फांसी दो

देश में लगातार मिशनरी स्कूलों में यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन किसी न किसी पादरी का यौन का मामला सामने आ जाता है। ऐसा हीं एक वाक्या मध्य प्रदेश के डिंडोरी के मिशनरी स्कूल से आया है। घटना के तुरंत बाद एसपी संजय सिंह का तबादला कर दिया गया है। मिशनरी स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ लंबे समय से पादरी कर रहा था।

डिंडौरी के समनापुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गाँव में रोमन कैथोलिक समुदाय के एक स्कूल की 8 छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल, गेस्ट टीचर समेत कई लोगों पर छेड़छाड़ व अश्लीलता का आरोप लगाया है। स्कूल जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी (जेडीईएस) द्वारा चलाया जाता है। जब मामला सामने आया तो चारों तरफ हडकंप मच गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई जिसके बाद आनन-फानन में अधिकारी जाँच में जुट गए। स्थनीय मीडिया के अनुसार जुनवानी स्कूल की पीड़ित छात्राओं को डिंडौरी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

मामला तुल पकड़ा तो राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने घटना स्थल की जाँच करने पहुंचेजाँच के दौरान रोमन कैथलिक संस्था में कई बड़े अनियमितता पाई गई। कानूनगों के अनुसार संस्था द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने के सबूत भी मिले हैं। कानूनगो ने बताया कि जिस संस्था में बच्चियों का यौन शोषण हुआ उसको सरकार से फंडिंग मिल रही थी। एक ही परिसर में 4 अलग छात्रावासों के नाम पर सरकारी पैसा लिया जा रहा था। साथ में बच्चों से भी फीस ली जा रही थी।

इतना हीं नहीं संस्था में बपतिस्मा करने व धर्मांतरण के प्रमाण भी मिले हैं। इसके अलावे हॉस्टल मानक के अनुरूप नहीं चल रहे थे।

इस स्कूल की 8 छात्राओं ने छेड़छाड़, अश्लील  हरकतें करने, यौन शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं के अनुसार यह हरकत पादरी और अन्य स्टाफ अकेले में अपने कमरों में बुला कर करते थे। आरोपितों ने क्लास 1 और क्लास 2 में भी पढ़ने वाली बच्चों को भी नहीं छोड़ा। इसे में देश ये मांग कर रहा है कि सैकड़ों बच्चियों का यौन अपराधी मध्य प्रदेश के पादरी को फांसी दी जाय

No comments:

Post a Comment