14 March 2023

कुरान में जन्नत और हूरें सूरा आयात के साथ

 

सूरा 2, आयात 24

 (हे नबी!) उन लोगों को शुभ सूचना दो, जो ईमान लाये और सदाचार करे कि उनके लिए ऐसे जन्नत हैं, जिनमें नहरें बह रही होंगी। जब उनका कोई भी फल उन्हें दिया जायेगा, तो कहेंगे- ये तो वही है, जो इससे पहले हमें दिया गया और उन्हें समरूप फल दिए जायेंगे तथा उनके लिए उनमें निर्मल पत्नियां होंगी और वे उनमें सदावासी होंगे।


कुरान में जन्नत और हूरें

सूरा 3, आयात 15


(हे नबी!) कह दो, क्या मैं तुम्हें इससे उत्तम चीज़ बता दूं ? उनके पालनहार के पास ऐसे स्वर्ग हैं, जिनमें नहरें बह रही हैं। वे उनमें सदावासी होंगे और निर्मल पत्नियां होंगी तथा अल्लाह की प्रसन्नता प्राप्त होगी और अल्लाह अपने इमान वालों को देख रहा है।


कुरान में जन्नत और हूरें

सूरा 3, आयात 136

उन्हीं का बदला उनके पालनहार की क्षमा तथा ऐसे स्वर्ग हैं, जिनमें नहरें परवाहित हैं, जिनमें वे सदावासी होंगे। तो क्या ही अच्छा है सत्कर्मियों का ये प्रतिफल!

 

कुरान में जन्नत और हूरें

                                  सूरा 3 आयात 95


तो उनके पालनहार ने उनकी (प्रार्थना) सुन ली, (तथा कहा किः) निःसंदेह मैं किसी कार्यकर्ता के कार्य को व्यर्थ नहीं करता[, नर हो अथवा नारी। तो जिन्होंने हिजरत (प्रस्थान) की, अपने घरों से निकाले गये, मेरी राह में सताये गये और युध्द किया तथा मारे गये, तो हम अवश्य उनके दोषों को क्षमा कर देंगे तथा उन्हें ऐसे स्वर्गों में प्रवेश देंगे, जिनमें नहरें बह रही हैं। ये अल्लाह के पास से उनका प्रतिफल होगा और अल्लाह ही के पास अच्छा प्रतिफल है।  

 

कुरान में जन्नत और हूरें

 सूरा, 3 आयात 98

परन्तु जो अपने पालनहार से डरे, तो उनके लिए ऐसे स्वर्ग हैं, जिनमें नहरें प्रवाहित हैं। उनमें वे आनंदित होंगे। ये अल्लाह के पास से अतिथि सत्कार होगा तथा जो अल्लाह के पास है, नेकों के लिए उत्तम है।  

 

कुरान में जन्नत और हूरें

                          सूरा, 4 आयत 13

ये अल्लाह की निर्धारित सीमायें हैं और जो अल्लाह तथा उसके रसूल का आज्ञाकारी रहेगा, तो वह उसे ऐसे स्वर्गों में प्रवेश देगा, जिनमें नहरें प्रवाहित होंगी। उनमें वे सदावासी होंगे तथा यही बड़ी मिलेगी। 

 

 

                                                                    कुरान में जन्नत और हूरें

सूरा 4 आयात 57


जो लोग ईमान लाये तथा सदाचार किये, हम उन्हें ऐसे स्वर्गों में प्रवेश देंगे, जिनमें नहरें प्रवाहित हैं। जिनमें वे सदावासी होंगे, उनके लिए उनमें निर्मल पत्नियाँ होंगी और हम उन्हें घनी छाँवों में रखेंगे। 

 

कुरान में जन्नत और हूरें

                                   सूरा, 4 आयत 122


जो लोग ईमान लाएं और नेक कार्य किये, हम उन्हें ऐसे जन्नत में प्रवेश देंगे, जिनमें नहरें प्रवाहित होंगी। वे उनमें आनंद उठाएंगे। ये अल्लाह का कथन है और अल्लाह से अधिक सही कथन किसका हो सकता है ? 


No comments:

Post a Comment